Rajya Sabha Bypolls Notification: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने 2 राज्यों की 5 सीटों पर राज्यसभा उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. वर्तमान में पंजाब की एक और जम्मू-कश्मीर की 4 राज्यसभा सीटें भरने के लिए उपचुनाव होगा. पंजाब की सीट जून 2025 में संजीव अरोड़ा के विधायक बनने के बाद सांसद पद से इस्तीफा देने से खाली हुई थी.
जम्मू-कश्मीर की 4 सीटें गुलाम नबी आजाद, मीर मोहम्मद फयाज, शमशेर सिंह और नजीर अहमद लावे के रिटायरमेंट से खाली हैं. मई 2025 में आंध्र प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव हो चुका है, जो वी. विजयसाई रेड्डी के इस्तीफे पर से खाली हुई थी, लेकिन चुनाव आयोग फोकस इन 2 राज्यों के उपचुनाव, बिहार विधानसभा चुनाव और उपचुनाव पर है.
Bihar Chunav 2025: बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान आज, ECI ने शाम 4 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस
कब भरे जाएंगे नामांकन और कब होगी वोटिंग?
बता दें कि पंजाब की राज्यसभा सीट भरने के लिए चुनाव मतदान 24 अक्टूबर दिन शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा. शाम 5 बजे मतगणना शुरू होगी और 6 बजे तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा. जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के प्रावधानों और उसके अंतर्गत बनाए गए नियमों के अनुसार जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, नामांकन की प्रक्रिया 6 अक्टूबर दिन सोमवार से शुरू हो चुकी और 13 अक्टूबर दिन सोमवार तक नामांकन भरे जाएंगे. 14 अक्टूबर दिन मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 16 अक्टूबर दिन गुरुवार तक नाम वापस लिए जा सकेंगे.
बिहार में कब होगी वोटिंग? चुनाव आयोग ने बताया पोलिंग बूथ से लेकर काउंटिग तक का पूरा प्लान
पंजाब के 2 अधिकारी उपचुनाव के लिए नियुक्त
बता दें कि पंजाब की भगवंत मान सरकार की सलाह से भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने उपचुनाव के लिए अधिकारी नियुक्त कर दिए हैं. पंजाब विधानसभा सचिवालय के सचिव राम लोक खटाना को रिटर्निंग ऑफिसर और उपसचिव जसविंदर सिंह को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है. दरअसल, जनवरी 2025 में AAP विधायक गुरप्रीत गोगी बस्सी के निधन के बाद पंजाब में लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट खाली थी, जिस पर 19 जून 2025 को उपचुनाव हुआ. इसमें संजीव अरोड़ा की जीत हुई और विधायक बनने के बाद उन्होंने राज्यसभा का पद छोड़ दिया.
संबंधित खबरें
'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
21 mins ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
45 mins agoCJP प्रोटेस्ट के खिलाफ बड़ा एक्शन, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की 20 से ज्यादा FIR
1 hr agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
2 hrs agoकिन शर्तों पर रिहा हुए अभिजीत, सौरव, आशुतोष? मजिस्ट्रेट के छोड़ने के आदेश
3 hrs agoकहां हैं अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका? CJP-अरविंद केजरीवाल का सवाल
5 hrs agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
14 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
15 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines