नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चुनाव आयोग से मिलने की कोशिश कर रहे 240 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को लेकर निर्वाचन आयोग ने अपनी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है. आयोग ने संसद भवन एनेक्सी (Annexe) में इस बैठक के आयोजन को असामान्य बताते हुए इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया. चुनाव आयोग ने मंगलवार को जारी प्रेस नोट में बताया कि दिन में राजनीतिक दलों के मार्च के दौरान मीडिया से यह जानकारी मिली थी कि कुछ सांसद प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलना चाहते हैं. आयोग के मुताबिक, शाम 4 बजे तक किसी भी राजनीतिक दल ने अपने अधिकृत प्रतिनिधियों के जरिए बैठक के लिए औपचारिक समय नहीं मांगा था. शाम करीब 4 बजे दिल्ली पुलिस से सूचना मिली कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल आयोग से मिलकर ज्ञापन सौंपना चाहता है.
240 सांसदों की बैठक और एनेक्सी वेन्यू पर आपत्ति
आयोग जब इस प्रस्ताव पर विचार कर रहा था, तभी दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने सूचित किया कि यह बैठक 240 सांसदों के समूह के साथ होनी है और इसका प्रस्तावित स्थान ‘संसद भवन एनेक्सी’ तय किया गया है. चुनाव आयोग ने इस मांग को असामान्य बताते हुए खारिज कर दिया. आयोग ने साफ किया कि स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार इस तरह की सभी मुलाकातें केवल भारत निर्वाचन आयोग के अपने परिसर में ही आयोजित होती हैं.
अधिकारी भेजने का विकल्प भी ठुकराया
गतिरोध को देखते हुए आयोग ने प्रस्ताव दिया कि सांसदों का ज्ञापन लेने के लिए आयोग के सबसे वरिष्ठ कार्यरत अधिकारी को बैठक स्थल पर भेजा जा सकता है. हालांकि, सांसदों ने आयोग के इस प्रस्ताव को भी अस्वीकार कर दिया.
आयोग ने याद दिलाई प्रक्रिया
आयोग ने स्पष्ट किया कि वर्ष 2025 में राजनीतिक दलों के साथ बैठकों के लिए एक तय प्रक्रिया बनाई गई थी, जिसका सभी दल पालन करते हैं. कोई भी राजनीतिक दल कभी भी मिलने का अनुरोध कर सकता है और आयोग अपनी सुविधा के अनुसार समय व तारीख तय करता है. आयोग संसदीय परंपराओं और अपने प्रोटोकॉल दोनों का पूरा सम्मान करता है.
संबंधित खबरें
CEC के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, जंतर-मंतर पर धरना देने निकले राहुल गांधी
1 hr agoSIR पर चुनाव आयोग का जवाब, 13.39 करोड़ वोटरों को लेकर बताया पूरा आंकड़ा
2 hrs agoक्या प्रोटेस्ट कर रहे सांसदों-विधायकों को अरेस्ट कर सकती है पुलिस?
3 hrs agoरूस-यूक्रेन युद्ध रोकने के लिए भारत का प्लान तैयार, क्या है वो 3 पॉइन्ट?
4 hrs agoअसम में कांग्रेस को बड़ा झटका, बैलेट पेपर पर हुआ निकाय चुनाव हारी पार्टी
4 hrs agoभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, फाइटर जेट तेजस के लिए अमेरिका से आए 4 इंजन
5 hrs agoUN में OIC के बयान पर भारत का करारा जवाब, उठाया आतंकवाद का मुद्दा
5 hrs ago'आत्मनिर्भर भारत बनाकर रहेंगे', PM मोदी ने दिया We will do it का नारा
7 hrs ago'5 मिनट बाद वो...', स्मित मच्छार के लिए 45 मिनट तक चले संघर्ष की कहानी
7 hrs agoराहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ संसद मार्ग थाने में FIR दर्ज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines