लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वोट चोरी करने के दावे के बाद से चुनाव आयोग का पारा हाई है। चुनाव आयोग ने एक बार फिर राहुल गांधी पर सख्ती दिखाई है। आयोग ने कहा है कि अगर राहुल वोट चोरी के दावे को सही मानते हैं तो हलफनामे पर साइन करके दें। अगर उन्हें अपने दावों पर भरोसा नहीं है तो देश से माफी मांगें। आयोग ने आगे कहा कि नेता प्रतिपक्ष पर शपथपत्र पर साइन करने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
चुनाव आयोग ने आरोपों को नकारा
शनिवार को एक बार फिर चुनाव आयोग ने अधिकारिक बयान जारी किया है। चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि राहुल गांधी द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। उन्हें लगता है कि उनके आरोपों में सच्चाई है तो हलफनामे पर साइन करके दें। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो पूरे देश से माफी मांगे। राहुल गांधी के ये आरोप सरासर गलत हैं। बता दें कि 7 अगस्त को राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर वोट चोरी करने का आरोप लगाया था।
ये भी पढ़ें: कौन है आदित्य श्रीवास्तव? वोट धांधली को लेकर राहुल गांधी ने लिया जिसका नाम
महाराष्ट्र और कर्नाटक को लेकर भी घेरा
चुनाव आयोग ने राहुल गांधी को महाराष्ट्र और कर्नाटक को लेकर भी घेरा है। चुनाव आयोग ने कहा कि महाराष्ट्र और कर्नाटक में हुए चुनावों को लेकर भी राहुल गांधी ने बेतुका बयान दिन है। राहुल ने वहां के मुख्य चुनाव अधिकारियों पर सवाल खड़े किए हैं। आयोग ने उन्हें माफी मांगने के लिए कहा था, लेकिन वे इसके लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। राहुल या तो आरोपों को सिद्ध करे या फिर माफी मांगें।
कांग्रेस पार्टी घोटालों में लिप्त
BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने भी कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अपनी चुनावी असफलताओं का ठीकरा किसी और पर फोड़ने की आदत है। कांग्रेस पार्टी घोटालों में लिप्त है। वे चुनाव हारते हैं। जब वे चुनाव हारते हैं, तो उन्हें किसी न किसी को दोष देना ही पड़ता है; कभी वे ईवीएम को दोष देते हैं। कभी वीवीपैट को। कभी भारत के चुनाव आयोग को। कभी वे जनता को गाली देते हैं और बिना तथ्यों के झूठे आरोप लगाते हैं।
ये भी पढ़ें: ‘दिल्ली के 2 लोगों ने महाराष्ट्र चुनाव में दी थी 160 सीटों की गारंटी’ राहुल गांधी के बाद शरद पवार ने किया दावा
सबूत देने से इनकार करना, गलत बात
गौरव भाटिया ने आगे कहा,’राहुल गांधी जी, अगर आप कानूनी उपाय चाहते हैं, तो मैं आपको याद दिला दूं कि हमारा देश भारत के संविधान से चलता है, और शिकायत दर्ज करने की कुछ प्रक्रियाएं हैं। आपको औपचारिक शिकायत दर्ज करनी होगी। तीसरी बात, जब आप मीडिया में बेबुनियाद आरोप लगाते हैं, और उसके बाद कोई भी संवैधानिक संस्था आपसे सबूत मांगती है, तो आप सबूत देने से इनकार कर देते हैं। ये तो गलत बात है।
संबंधित खबरें
तमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
1 hr agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
1 hr agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
1 hr agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
3 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
3 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
5 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
5 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
6 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
6 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines