Election Commission Press Conference: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने कल बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है, जो दोपहर 3 बजे नई दिल्ली में रायसीना रोड पर राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में होगी। हालांकि, प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों बुलाई गई है, इसे लेकर जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन बिहार SIR के बाद चुनाव आयोग पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहा है। चर्चा है कि चुनाव आयोग कल होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर सकता है। एक चर्चा यह भी है कि वोट चोरी मुद्दे पर राहुल गांधी और कांग्रेस को जवाब दे सकता है।
यह भी पढ़ें: ‘मेरा वोट चोरी हुआ, FIR लिखानी है’, राहुल गांधी ने वीडियो ट्वीट करके दिया BJP को खास संदेश
बिहार SIR पर दे सकता है जवाब
बता दें कि बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 25 जून 2025 को शुरू हुआ था, जिसका पहला चरण पूरा 8 जुलाई 2025 को पूरा हुआ। चुनाव आयोग ने 8 जुलाई को बिहार की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी की, लेकिन इसे लेकर विवाद हो गया। पहले बिहार में नेता प्रतिपक्ष और RJD नेता तेजस्वी यादव ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट पर सवाल उठाए। विवाद बिहार से दिल्ली तक पहुंचा और कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA अलायंस ने चुनाव आयोग और BJP पर वोट चोरी का आरोप लगाया। चर्चा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग वोट चोरी के आरोपों का जवाब दे सकता है।
यह भी पढ़ें: ‘सीजन 2! 11 साल बाद भी वही पुराने जुमले’,…राहुल गांधी ने PM के भाषण पर साधा निशाना
बिहार चुनाव तारीखों का ऐलान संभव
सियासी गलियारों में चर्चा है कि चुनाव आयोग में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान कर सकता है। बिहार विधानसभा चुनाव सितंबर-अक्टूबर के महीने में प्रस्तावित हैं। पिछले 6 महीने से राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। बिहार SIR भी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ही चल रहा है। ऐसे में संभव है कि कल चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाए। अगर कल चुनाव आयोग बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान करता है तो उसके बाद चुनाव प्रचार, चुनाव मतदान और चुनाव मतगणना की तैयारियां शुरू हो जाएंगी।
संबंधित खबरें
'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
49 mins agoसुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे फोड़ने की इजाजत, दिवाली के मौके पर मंजूरी
59 mins agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 hr agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
1 hr agoकितनी तैयार भारत की पहली बुलेट ट्रेन, नॉर्मल से अलग क्यों होते हैं ट्रैक?
1 hr agoआंध्र प्रदेश के 12 बूथों पर दोबारा मतदान, चुनाव आयोग का फैसला
2 hrs agoनौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
2 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
3 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
4 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines