Election Commission Madhya Pradesh Chhattisgarh Rajasthan Assembly Elections Dates: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) आज पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का एलान करेगा। जिन पांच राज्यों में चुनाव होने हैं, उनमें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम शामिल है।
चुनाव पैनल ने मतदान की तारीखों, चरणों की संख्या और नामांकन दाखिल करने और वापस लेने की तारीखों की घोषणा करने के लिए आज दोपहर 12 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इन पांच राज्यों में विधान सभाओं का कार्यकाल दिसंबर 2023 और जनवरी 2024 के बीच समाप्त होने वाला है।
ECI आमतौर पर विधानसभा का कार्यकाल समाप्त होने से छह से आठ सप्ताह पहले चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करता है। आगामी विधानसभा चुनाव सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), मुख्य विपक्षी कांग्रेस और क्षेत्रीय दलों सहित सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के लिए एक बड़ी परीक्षा होगी।
5 में से दो राज्यों में कांग्रेस की सरकार
पांच में से दो राज्यों (राजस्थान और छत्तीसगढ़) में कांग्रेस सत्ता में है, जबकि मध्य प्रदेश में भाजपा सत्तारूढ़ पार्टी है। तेलंगाना में केसीआर के नेतृत्व वाली BRS और मिजोरम में मिज़ो नेशनल फ्रंट (MNF) की सरकार है।
चुनाव आयोग के सूत्रों के मुताबिक, नवंबर के दूसरे हफ्ते से दिसंबर के पहले हफ्ते के बीच मतदान होने की संभावना है। सूत्रों ने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में पिछली बार की तरह 2018 में एक ही चरण में मतदान हो सकता है। 2018 की तरह छत्तीसगढ़ में दो चरणों में मतदान होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि पांचों राज्यों में मतदान की तारीखें अलग-अलग हो सकती हैं। पांचों राज्यों में वोटों की गिनती एक साथ ही होने की पूरी संभावना है।
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO समिट में भारत आने का न्योता
6 mins agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
21 mins agoLIVE: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से पश्चिम बंगाल के दीघा में तेज हवाएं
2 hrs agoLIVE: सूडान के एक बाजार पर सेना के ड्रोन हमले में 100 से ज्यादा की मौत
2 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
3 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
9 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
10 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
11 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
12 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines