Rahul Gandhi Vote Chori ECI: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चुनाव आयोग पर लगातार हमलावर हैं। उन्होंने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर फर्जी वोटिंग के आरोप लगाए थे। इसके बाद से ही चुनाव आयोग उन्हें सबूतों के साथ शपथ पत्र देने की बात कह रहा है, हालांकि राहुल गांधी ने इससे इनकार किया है। कांग्रेस सांसद ने आयोग पर डबल वोटिंग के भी आरोप लगाए थे। अब कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) ने इन आरोपों पर राहुल गांधी को जवाब दिया है। इसके साथ ही उन्हें दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए नोटिस भेजा है।
शकुन रानी ने सिर्फ एक बार ही वोट डाला है: चुनाव आयोग
कर्नाटक के मुख्य चुनाव अधिकारी ने नोटिस में लिखा- जिस शकुन रानी के बारे में आपने कहा कि दो बार वोटिंग की गई है। उनका कहना है कि उन्होंने सिर्फ एक बार वोट किया है। इसके साथ ही जिस टिक मार्क का डॉक्यूमेंट आपने प्रजेंटेशन में दिखाया था, वो पोलिंग ऑफिसर की ओर से जारी किया गया डॉक्यूमेंट नहीं है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने और क्या कहा?
कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राहुल गांधी को उनके आरोपों पर बिंदुवार जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि आपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि आपकी प्रजेंटेशन में दिखाए गए दस्तावेज चुनाव आयोग के रिकॉर्ड से हैं। आपने ये कहा कि “यह चुनाव आयोग का डेटा है।” इसके साथ ही आपने यह भी कहा है कि पोलिंग ऑफिसर ने जो रिकॉर्ड पेश किया, उसके अनुसार शकुन रानी ने दो बार मतदान किया है। आपने कहा है- “इस आईडी कार्ड पर दो बार वोट लगा है। वह जो टिक है, पोलिंग बूथ के ऑफिसर का है।”
पूछताछ करने पर शकुन रानी का कहना है कि उन्होंने सिर्फ एक बार वोट दिया है, न कि दो बार, जैसा कि आपने आरोप लगाया है। इस ऑफिस की ओर से की गई प्रारंभिक जांच से ये भी पता चला है कि आपकी प्रजेंटेशन में टिक किया हुआ दस्तावेज मतदान अधिकारी की ओर से जारी किया गया डॉक्यूमेंट नहीं है।
ये भी पढ़ें: ‘अपने दावों पर भरोसा नहीं तो देश से माफी मांगो’, चुनाव आयोग ने राहुल गांधी पर फिर दिखाई सख्ती
दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा
कर्नाटक सीईओ ने राहुल गांधी से अनुरोध कर कहा है कि आप वे संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराएं जिनके आधार पर आपने बताया है कि शकुन रानी या किसी और ने दो बार मतदान किया है, जिससे इसकी पूरी जांच की जा सके।
ये भी पढ़ें: ‘दिल्ली के 2 लोगों ने महाराष्ट्र चुनाव में दी थी 160 सीटों की गारंटी’ राहुल गांधी के बाद शरद पवार ने किया दावा
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने पिछले दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोप लगाए थे। उन्होंने अपनी प्रजेंटेशन में कुछ आंकड़े पेश कर लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान फर्जी वोटिंग की बात कही थी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा था कि एक ही वोटर का नाम कई जगह दर्ज है। इसके साथ ही कई लोगों ने डबल वोटिंग भी की है। राहुल गांधी ने अब वोट चोरी के खिलाफ एक कैंपेन भी लॉन्च किया है। जिसमें उन्होंने एक वेबसाइट जारी की है। इसके जरिए कोई भी अपनी शिकायत या समर्थन दर्ज करा सकता है।
ये भी पढ़ें: कौन है आदित्य श्रीवास्तव? वोट धांधली को लेकर राहुल गांधी ने लिया जिसका नाम
संबंधित खबरें
तमिलनाडु में भारी बारिश के बीच भूस्खलन, बस ड्राइवर की मौत: चपेट में आया घर
17 mins agoदिल्ली में बादल, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट; चक्रवाती तूफान का भी खतरा
57 mins agoगैंगस्टर हिमांशु भाऊ की आज भी दहशत कायम, गवाही के लिए कोई नहीं तैयार
1 hr agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
2 hrs ago'PAK हमारी रक्षा कर रहा', फारूक के बिगड़े बोल; BJP ने कहा- 'जाएं पाकिस्तान'
2 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
4 hrs agoCM विजय के एक फैसले से सस्ती होगी तमिलनाडु की फ्लाइट्स! केंद्र ने की तारीफ
4 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
5 hrs agoकश्मीर में गुलदाउदी के फूलों से सजा बाग-ए-गुल-ए-दाऊद बगीचा
5 hrs ago'आतंकवाद के खिलाफ जारी रहेगी लड़ाई', जॉर्डन चर्च अटैक की भारत ने की निंदा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines