हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

falseशादी के दिन मंडप से गायब हुई दुल्हन! लौटी तो बताया क्या था जरूरी काम?

Election Commission
विज्ञापन

Election Commission: महाराष्ट्र के भिवंडी में कविता ठाकरे का शादी समारोह चल रहा था। आए मेहमान वर-वधु के सात फेरों का इंतजार कर रहे थे। इस बीच पता चलता है कि कविता ठाकरे तो मंडप से गायब हैं। सब के हाथ-पैर सुन्न पड़ गए। टैंट में अफवाहों का दौर चल पड़ा। लेकिन इस बीच अचानक कविता ठाकरे वहां पहुंची। उनकी उंगली पर मतदान का निशान था। दरअसल, यह किस्सा साल 2019 लोकसभा चुनाव का है। चुनाव आयोग ने लोगों को जागरूक करने के लिए इसे सोशल मीडिया में साझा किया है।

 

आयोग ने शेयर किया चुनावी किस्सा

लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है। हाल ही में चुनाव आयोग ने चुनाव तारीखों का ऐलान किया है। चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी हो इसके लिए चुनाव आयोग युद्धस्तर पर काम कर रहा है। मतदान फीसदी बढ़ाने के लिए आयोग कई जागरूकता कार्यक्रम चलाता है। इसी कड़ी में आयोग ने अपने सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म X पर यह चुनावी किस्सा शेयर किया है।

विज्ञापन

बसों में जागरूकता संदेश

चुनाव आयोग के अनुसार लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए रोडवेज बसों में जागरुकता संदेश बजाए जाएंगे। इसके अलावा बसों में आयोग द्वारा तैयार किया गया ‘मैं भारत हूं’ का डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाएगा। बता दें आयोग टीवी, रेडियो, न्यूजपेपर और सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरीके से मतदाताओं को जागरूक करता है।

4 जून को मतगणना

बता दें चुनाव आयोग चुनाव में न्यू जनरेशन को जागरूक करने के लिए नए-नए तरीके अपनाता है। आयोग वीडियो और ऑडियो संदेशों के माध्यम से चुनाव के महत्व और मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करता है। देशभर की 543 पर लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने 19 अप्रैल से सात चरणों में मतदान की घोषणा की है। 4 जून को मतगणना की जाएगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: क्या सीट शेयरिंग पर BJP के साथ उतरे Uddhav Thackeray? कांग्रेस के लिए खड़ी होंगी मुश्किल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola