हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'तानाशाही कर रहे CEC, तत्काल दें इस्तीफा…' कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना

कांग्रेस ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर निर्वाचन आयोग के कामकाज को हाईजैक करने और अपनी तानाशाही चलाने का आरोप लगाया.

विज्ञापन
कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना (Photo: ANI)

कांग्रेस ने बुधवार को मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर निर्वाचन आयोग के कामकाज को हाईजैक करने और अपनी तानाशाही चलाने का आरोप लगाया. पार्टी ने CEC के तत्काल इस्तीफे की भी मांग की. मुख्य विपक्षी दल ने ये मांग उस वक्त की है जब ‘इंडियन एक्सप्रेस’ में प्रकाशित खबर में दावा किया गया है कि निर्वाचन आयोग के दो आयुक्तों सुखबीर संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में आयोग के फैसलों पर 14 बार लिखित आपत्तियां दर्ज कीं. इन आपत्तियों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने और बदलावों को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए.

ये भी पढ़ें: 10 महीने में 14 आपत्ति… क्या है EC से जुड़ी वो रिपोर्ट? जिस पर विपक्ष कर …

राहुल गांधी ने क्या कहा?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”वोट चोरी भारतीय लोगों के खिलाफ अपराध और हमारे संविधान पर सीधा हमला है. BJP, RSS और निर्वाचन आयोग ने ऐसा करके देशद्रोह का काम किया है. न्याय किया जाएगा.” उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें कहा गया है कि वोट चोरी में शामिल निर्वाचन आयोग के अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी निर्वाचन आयोग से जुड़े कथित दस्तावेजों का हवाला देते हुए आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन उस लंबित नोटिस पर निर्णय लेंगे, जिसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की गई है.

विज्ञापन

कांग्रेस ने साधा निशाना

खरगे ने कहा कि अब सवाल केवल वोट चोरी का नहीं, बल्कि भारत के लोकतंत्र और उसकी संस्थाओं पर सरकार द्वारा कब्जा करने का है. खरगे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश को प्रधानमंत्री से जवाब मांगना होगा और लोकतंत्र छीनने का षड्यंत्र करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने भी मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में निर्वाचन आयोग की विश्वसनीयता और ईमानदारी को नुकसान पहुंचा है. कांग्रेस के प्रवक्ता और वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने आरोप लगाया कि कुमार ने न केवल संवैधानिक मूल्यों पर हमला किया है, बल्कि अपने सहयोगी निर्वाचन आयुक्तों को भी निर्णय प्रक्रिया से अलग रखा है. सिंघवी ने कहा कि कुमार को अब पद पर नहीं बने रहना चाहिए और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए.
उन्होंने कहा, ”उन्हें एक सेकेंड भी पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है.”

ये भी पढ़ें: SIR के तहत नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता …

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola