हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

चुनाव आयोग में बवाल पर अब NDA में भी हलचल! 3 सहयोगी खुलकर आए सामने; मांगा CEC ज्ञानेश कुमार से जवाब

केंद्रीय मंत्री और LJP(रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने चुनाव आयोग से उसपर लगे आरोपों की सफाई मांगी, जिसके बाद NDA में शामिल दो और सहयोगियों ने उनसे सुर से सुर मिलाते हुए अपनी बात रखी.

विज्ञापन
चुनाव आयोग में बवाल पर अब NDA में भी हलचल! CREDIT: PTI / Facebook ( Upendra Kushwaha / Office Of Chirag Paswan )

चुनाव आयोग प्रमुख ज्ञानेश कुमार पर अब सिर्फ विपक्ष ही नहीं बल्कि बीजेपी के कुछ सहयोगियों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. सबसे पहले केंद्रीय मंत्री और LJP(रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने चुनाव आयोग से उसपर लगे आरोपों की सफाई मांगी, जिसके बाद NDA में शामिल दो और सहयोगियों ने उनसे सुर से सुर मिलाते हुए अपनी बात रखी. राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी चुनाव आयोग से तुरंत स्पष्टीकरण देने की मांग की, जबकि तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के लोकसभा फ्लोर लीडर लावू श्रीकृष्ण देवरायालू ने कहा कि पारदर्शिता से इलेक्शन कमीशन पर भरोसा मजबूत होगा.

ये भी पढ़ें: ‘तानाशाही कर रहे CEC, तत्काल दें इस्तीफा…’ कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर साधा निशाना

क्या है मामला?

शुक्रवार को बीजेपी के तीनों सहयोगियों ने वोटर लिस्ट में बदलाव को लेकर चुनाव आयोग से सफाई मांगी. केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने चेतावनी दी कि चुनावों में जनता का भरोसा दांव पर लगा है. दरअसल, ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट के बाद ये सारा बवाल शुरू हुआ. रिपोर्ट में कहा गया है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार आयोग के उन फैसलों के रिकॉर्ड पर आपत्ति जताई थी, जो उनकी जानकारी के बिना लिए गए थे. इनमें फॉर्म 6 में बदलाव और वोटर लिस्ट के डेटा सेंट्रलाइजेशन को लेकर चर्चाएं थीं. रिपोर्ट में ये दावा किया गया कि फॉर्म 6 में जो बदलाव हुए, उनपर संधू और जोशी ने आपत्तियां जताई गई थीं. ये रिपोर्ट सामने आने के बाद विपक्ष लगातार CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) को रोकने की मांग कर रहा है.

विज्ञापन

BJP के सहयोगियों का क्या कहना है?

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि वो ना तो चुनाव आयोग का पक्ष ले रहे हैं और ना ही विपक्ष का समर्थन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि अब इलेक्शन कमीशन को जनता के सवालों के जवाब देने चाहिए. LJP(रामविलास) प्रमुख ने कहा, ”अगर लोगों का चुनावी सिस्टम से भरोसा उठने लगे, तो यह लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं होगा. इसलिए मुझे लगता है कि चुनाव आयोग को और मजबूती से अपनी बात रखनी चाहिए. आयोग को राहुल गांधी और उनके साथियों की बातों का जवाब देने की जरूरत नहीं है, लेकिन उसे लोगों के मन में मौजूद शंकाओं को दूर करना चाहिए.” TDP के देवरायालु ने कहा कि भले ही आंध्र प्रदेश में SIR पारदर्शी तरीके से किया गया था, फिर भी चुनाव आयोग से स्पष्टीकरण मिलना फायदेमंद होगा. वहीं, RLM सांसद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, ”SIR को लेकर हुए विवाद ने जनता के बीच काफी भ्रम की स्थिति पैदा कर दी है, ऐसे में चुनाव आयोग को आगे आकर सफाई देनी चाहिए.”

ये भी पढ़ें: CEC ज्ञानेश कुमार ने नहीं दिया इस्तीफा तो 2 अक्टूबर से पूरे देश में करेंगे प्रदर्शन, CJP के अभिजीत दीपके का ऐलान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola