Tamil Nadu Assembly Election 2026: चुनाव आयोग ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल को आयोजित किये जा रहे हैं. वहीं, माई को काउंटिंग की तारीख तय की गई है. 234 सीटों वाली विधानसभा के लिए होने वाले इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ डीएमके (Dravida Munnetra Kazhagam) यानी और विपक्षी एआईएडीएमके (All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam) के बीच माना जा रहा है, जबकि अन्य दल जैसे तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) भी अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में जुट गए हैं. अब सभी की नजर मतदान और नतीजों पर टिकी हैं. सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के प्रमुख और अभिनेता विजय को तमिलनाडु का उपमुख्यमंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया है. ऐसे में सभी राजनीतिक दल इस चुनाव को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- Explainer: आचार संहिता क्या होती है, किन किन चीजों पर होती है पाबंदी?
234 सीटों पर होगा चुनाव
तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सीटें हैं और इन्हीं सभी सीटों के लिए चुनाव किया जाना है. चुनाव जीतने के लिए किसी भी पार्टी या गठबंधन को कम से कम 118 सीटों पर बहुमत की जरूरत होती है. राज्य में फिलहाल सरकार का नेतृत्व एम.के. स्टालिन कर रहे हैं, जो डीएमके (Dravida Munnetra Kazhagam) के नेता हैं.
किन पार्टियों के बीच होगा मुकाबला?
इस चुनाव में मुकाबला सत्तारूढ़ डीएमके (Dravida Munnetra Kazhagam) और विपक्ष की प्रमुख पार्टी एआईएडीएमके (All India Anna Dravida Munnetra Kazhagam) के बीच माना जा रहा है.बता दें, एआईएडीएमके की ओर से नेतृत्व Edappadi K. Palaniswami के हाथों में है. इसके अलावा बीजेपी पार्टी, आईएनसी (INC) और कई क्षेत्रीय दल भी चुनावी मैदान में अपनी ताकत दिखाने की तैयारी कर रहे हैं.
चुनाव से पहले तेज हुई गतिविधियां
चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही राज्य में राजनीतिक रैलियां और प्रचार अभियान होने की उम्मीद है. राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों के चयन और गठबंधन रणनीति पर तेजी से काम कर रहे हैं.
कब तक पूरा होगा चुनाव
चुनाव आयोग के अनुसार, तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को समाप्त हो रहा है. चुनाव की नई तारीख आ गई है और इस बार मतदान 23 अप्रैल को आयोजित की जाएगी. वहीं, 4 माई को मतगणना की तारीख तय की गई है. चुनाव आयोग इस बार कम चरणों में मतदान प्रक्रिया पूरी करने की कोशिश में है.
क्यों अहम है यह चुनाव?
तमिलनाडु देश की राजनीति में एक महत्वपूर्ण राज्य माना जाता है. यहां के चुनावी नतीजे ना सिर्फ राज्य की राजनीति बल्कि राष्ट्रीय राजनीति पर भी असर डालते हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक दल इस चुनाव को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं. दावा किया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी विजय को अपने गठबंधन में शामिल करने की कोशिश कर रही है.
इसे भी पढ़ें- 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान आज, जानें कहां कितनी सीटें और क्या है चुनौती?
संबंधित खबरें
गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, 4 लोगों की मौत, कई कर्मचारी घायल
2 hrs agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
2 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
3 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
3 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
4 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
6 hrs agoकौन हैं पूर्व शिक्षा मंत्री अनबिल महेश? जो 100 करोड़ के घोटाले में गिरफ्तार
7 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
7 hrs agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
8 hrs agoभारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, 2.12 लाख करोड़ के रक्षा प्रस्तावों को हरी झंडी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines