भारतीय चुनाव आयोग (ECI) हर 2 साल में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। जून 2026 में 10 राज्यों की 24 सीटें खाली हो रही हैं, वहीं 2 राज्यों की सीटें पहले से खाली हैं। इन्हें भरने के लिए 18 जून 2026 को मतदान होगा। चुनाव आयोग ने आज एक नोटिफिकेशन जारी करके इलेक्शन शेड्यूल की घोषणा की।
कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और झारखंड के 22 सांसद एक जून को रिटायर हो रहे हैं। तमिलनाडु और महाराष्ट्र में उपचुनाव होने हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, उपरोक्त राज्यों के मौजूदा सांसदों का कार्यकाल 21 जून से 19 जुलाई तक अलग-अलग तारीखों पर समाप्त हो रहा है।
---विज्ञापन---
इतनी सीटें होंगी खाली और यह रहेगा चुनाव
आंध्र प्रदेश, गुजरात और कर्नाटक की 4-4 सीटें खाली होंगी। मध्य प्रदेश और राजस्थान में 3- सीटों, झारखंड में 2 सीटों के सांसद रिटायर होंगे। मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में एक-एक सीट पर चुनाव होंगे। रिटायर होने वाले सांसदों में 11 सांसद BJP के हैं, जबकि कांग्रेस के 4 सांसद हैं। बाकी 9 सांसद अन्य पार्टियों के हैं।
---विज्ञापन---
नोटिफिकेशन के अनुसार, चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 जून है। 9 जून को नामांकनों की जांच की जाएगी। 11 जून को नामांकन वापस लिया जा सकेगा। 18 जून को वोटिंग होगी, जो सुबह 9 से शाम शाम 4 बजे तक चलेगी। 18 जून को ही मतगणना होगी और 20 जून तक राज्यसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
---विज्ञापन---
राज्यसभा से इन 24 सांसदों की होगी विदाई
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह रिटायर, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन राज्यसभा से रिटायर हो रहे हैं। आंध्र प्रदेश से 21 जून को अयोध्या रामी रेड्डी अल्ला, नाथवानी परिमल, पिल्लई सुभाषचंद्र बोस, सना सतीश बाबू रिटायर हो रहे हैं। गुजरात से रामभाई हारजीभाई मोकारिया, अमीन नरहरी हीराभाई, गोहिल शक्तिसिन्हजी हरिचंद्र सिन्हजी ओर रामिला बेचारभाई बारा रिटायर हो रहे हैं। झारखंड से दीपक प्रकाश और शिबू सोरेन रिटायर हो रहे हैं।
---विज्ञापन---
Explainer: राज्यसभा चुनाव कैसे होता है, कौन करता है वोटिंग, किस फॉर्मूले से तय होती है जीत?
---विज्ञापन---
मध्य प्रदेश से जॉन कुरियन, दिग्वियज सिंह और सुमेर सिंह सोलंकी रिटायर हो रहे हैं। मणिपुर से महाराजा सनाजाओबा लेइशेम्बा, मेघायल से वानवेईरॉय खारलुक्खी 21 जून को रिटायर हो रहे हैं। अरुणाचल प्रदेश से नबम रेबिया 23 जून को और मिजोरम से के वानलावेना 19 जुलाई को रिटायर हो रहे हैं। राजस्थान से नीरज डांगी, राजेंद्र गहलोत, रवनीत सिंह बिट्टू 21 जून को रिटायर हो रहे हैं। कर्नाटक से नारायण कोरागप्पा, इराना कडाडी, एचडी देवेगौड़ा और मल्लिकार्जुन खड़गे रिटायर हो रहे हैं।