हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, भरी जाएंगी 10 राज्यों की खाली पड़ी 37 सीटें, जानें किस-किस की होगी विदाई?

Rajya Sabha Election 2026: राज्यसभा चुनाव 2026 की तारीखों का ऐलान हो गया है, जिसके तहत 37 सीटें भरी जाएंगी। 10 राज्यों के राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल खत्म हो रहा है और उनकी जगह पर नए सदस्यों का चुनाव करने के लिए मार्च महीने में मतदान कराया जाएगा।

विज्ञापन
हर 2 साल में राज्यसभा की खाली पड़ी सीटें भरी जा रही हैं।

Rajya Sabha Biennial Election 2026: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने हर 2 साल में होने वाले चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। साल 2026 में राज्यसभा की 37 सीटें खाली होने जा रही हैं, जिन्हें भरने के लिए मार्च के महीने में चुनाव कराए जाएंगे। 10 राज्यों महाराष्ट्र, ओडिशा, बिहार, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और असम की सीटें खाली हो रही हैं, जिन पर चुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी हुआ है।

इलेक्शन का पूरा शेड्यूल इस प्रकार रहेगा

चुनाव आयोग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, 26 फरवरी 2026 दिन गुरुवार से चुनाव नामांकन भरे जाएंगे। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 5 मार्च दिन गुरुवार होगी। 6 मार्च दिन शुक्रवार को नामांकनों की जांच होगी और 9 मार्च दिन सोमवार तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 16 मार्च दिन सोमवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। मतदान वाले दिन ही शाम 4 बजे मतगणना शुरू होगी और चुनाव परिणाम घोषित होंगे। 20 मार्च दिन शुक्रवार को चुनाव की प्रक्रिया पूरी होगी।

10 राज्यों के इन दिग्गजों की होगी विदाई

बता दें कि 2 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र के 7 दिग्गज नेता शरद पवार, प्रियंका चतुर्वेदी, रामदाव अठावले, डॉ भागवत किशनराव, डॉ फौजिया तहसीन अहमद खान, धैर्यशील मोहन पाटिल और रजनी अशोक राव पाटिल का कार्यकाल राज्यसभा में खत्म होगा। ओडिशा की ममता मोहंता, मुजीबुल्ला खान, सुरजीत कुमार और निरंजन बिशि कार्यकाल खत्म होगा। असम के रामेश्वर तेली, भुवनेश्वर कालिता और अजीत कुमार भुयान का कार्यकाल खत्म होगा।

विज्ञापन

2 अप्रैल 2026 को ही हरियाणा से किरण चौधरी और राम चंद्र जांगड़ा का भी कार्यकाल खत्म हो रहा है। छत्तीसगढ़ के तेजपाल सिंह तुलसी और फुलो देवी नेतम का कार्यकाल खत्म होगा। हिमाचल प्रदेश की इंदू बाला गोस्वामी, तेलंगाना के अभिषेक मनु सिंघवी के साथ-साथ केआर सुरेश रेड्डी का कार्यकाल खत्म हो रहा है। बिहार के रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह, प्रेम चंद्र गुप्ता, अमरेंद्र धारी सिंह का कार्यकाल खत्म होगा।

पश्चिम बंगाल के साकेत गोखले, रीटा बराटा बैनर्जी, बिकाश रंजन भट्टाचार्य, मौसम नूर, सुब्रता बक्शी की सीटें भी खाली हो रही हैं। वहीं तमिलनाडु की डॉ कनिमोझी, एनआर एलांगो, पी सेल्वरासु, एम थामीबिदुरई, तिरुचि सिवा और जी के वासन कार्यकाल खत्म हो रहा है। बता दें कि महाराष्ट्र की 7, तेलंगाना की 2 सीटें, पश्चिम बंगाल की 5, तमिलनाडु की 6, हरियाणा की 2, छत्तीसगढ़ की 2, ओडिशा की 4, असम की 3, हिमाचल प्रदेश की एक और बिहार की 5 सीटें मार्च 2026 में होने वाले चुनाव से भरी जाएंगी।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola