Election Commision Poll Schedule For Assembly Election: केंद्रीय चुनाव आयोग ने आज 5 राज्यों की 679 विधानसभा सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि छत्तीसगढ़ की 90 सीटों पर 2 चरणों में 7 और 17 नवंबर को मत डाले जाएंगे। वहीं मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा। राजस्थान और तेलंगाना में एक ही चरण में क्रमशः 23 और 30 नवंबर को मत डाले जाएंगे। जबकि पांचों राज्यों के चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।
जानें चुनाव आयोग के प्रेस काॅन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें
1. मुख्य चुनाव आयुक्त अरूण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पांचों राज्यों में विधानसभा की 679 सीटों पर मतदाता वोट डालेंगे। वहीं पहली बार वोट डालने वालों की संख्या करीब 60 लाख है। महिला वोटर की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पांचों राज्यों में करीब 7.8 करोड़ से ज्यादा महिला वोटर है।
2. चुनाव आयोग के अनुसार पांचों राज्यों में पुरूष वोटरों की संख्या 8 करोड़ है। वहीं तिथियों में संशोधन के कारण 15.39 लाख मतदाता चुनाव में भाग लेने के लिए पात्र हैं।
3. चुनाव के लिए युवाओं को प्रेरित करने के लिए 2900 से अधिक मतदान केंद्रों का प्रबंधन युवाओं द्वारा किया जाएगा। वहीं 17 हजार 734 माॅडल मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
4. चुनाव आयुक्त ने बताया कि 621 मतदान केंद्रों का प्रबंधन पीडब्ल्यूडी कमर्चारियों द्वारा किया जाएगा। वहीं 8 हजार 192 मतदान केंद्रों की कमान महिलाएं संभालेंगी। वहीं चुनाव के लिए पांचों राज्यों में 1.77 लाख मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
5. राजीव कुमार ने बताया कि पांच राज्यों में 940 से अधिक चौकियां बनाई जाएगी। ताकि चुनाव के दौरान होने वाली अवैध गतिविधियों को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि इस चौकियों की मदद से अवैध नकदी, मुफ्त शराब और नशीली दवाओं के खिलाफ सघन जांच अभियान चलाया जाएगा।
संबंधित खबरें
SIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
3 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
4 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
6 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
7 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
10 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
14 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
16 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
17 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
18 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: जंतर मंतर पर हुए आज के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के करीब 15 जवान घायल
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines