मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने साफ कर दिया है कि 2026 के विधानसभा चुनाव पूरी तरह से प्रलोभन-मुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण होंगे. इसी कड़ी में पहले पश्चिम बंगाल और अब केरल में बड़े पैमाने पर अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है. आयोग का मानना है कि तटस्थता बनाए रखने के लिए यह ‘प्रशासनिक फेरबदल’ अनिवार्य था.
पश्चिम बंगाल: पुलिस महकमे में भारी फेरबदल
बंगाल में कानून-व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए आयोग ने एडीजी (ADG) से लेकर पुलिस कमिश्नर (CP) तक की नई नियुक्तियां की हैं.
- डॉ. राजेश कुमार सिंह को दक्षिण बंगाल क्षेत्र के एडीजी एवं आईजीपी के पद पर तैनात किया जाए.
- के. लयरामन को उत्तर बंगाल क्षेत्र के एडीजी एवं आईजीपी के पद पर तैनात किया जाए.
- डॉ. प्रणव कुंतर को आसनसोल-दुर्गापुर के पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किया जाए.
- अखिलेश कुमार चतुर्वेदी को हावड़ा के पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किया जाए.
- अमित कुमार सिंह को बैरकपुर के पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किया जाए.
- सुनील कुमार यादव को चंदननगर के पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात किया जाए.
केरल: अब कलेक्टर और डीआईजी की बारी
बंगाल के बाद चुनाव आयोग ने केरल की प्रशासनिक मशीनरी में भी बदलाव के आदेश दिए हैं. यहां पुलिस और राजस्व विभाग के बड़े चेहरों को नई जिम्मेदारी दी गई है.
- 2011 बैच के डीआईजी रैंक के IPS अधिकारी नारायणन को कोझिकोड के जिला पुलिस प्रमुख के रूप में तैनात किया जाएगा
- थॉमसन जोस को त्रिशूर के डीआईजी रेंज के रूप में तैनात किया जाएगा
- इनबासेखर को अलापुझा के जिला कलेक्टर-सह-डीईओ के रूप में तैनात किया जाएगा
- वंदना एस केएएस को कन्नूर जिले के थालीपरंब सह-आरओ इरिकुर में राजस्व मंडल अधिकारी के रूप में तैनात किया जाएगा
- सचिन कृष्णा केएएस को कन्नूर जिले के कन्नूर सह-आरओ धर्मदम में जिला रजिस्ट्रार जनरल के रूप में तैनात किया जाएगा
संबंधित खबरें
चीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
1 hr ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
1 hr agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
1 hr agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
2 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
3 hrs agoजेल में कैद मां के साथ रहने वाले बच्चों को गोद ले सकते हैं क्या? जानें नियम
3 hrs agoदिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ के स्कूलों में ईमेल से बम की धमकी, मचा हड़कंप
5 hrs ago'मेरी नीतियों के केंद्र में युवा', चिन्मय अमृत महोत्सव में बोले PM मोदी
6 hrs agoकैबिनेट सचिव ने दो चुनाव आयुक्तों की शिकायत पर क्यों नहीं लिया एक्शन?
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines