TrendingDonald trump tariffsAI summitiranDonald Trump

---विज्ञापन---

इंडिगो की रांची-पुणे फ्लाइट में बुजुर्ग को पड़ा दिल का दौरा, नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, नहीं बची जान

Nagpur: रांची से पुणे (Ranchi-Pune) जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट (Indigo flight) में बुजुर्ग को दिल का दौरा (Cardiac Arrest) पड़ा। घटना के बाद फ्लाइट के क्रू मेंबर्स की सूचना के बाद महाराष्ट्र के नागपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि बुजुर्ग की मौत हो गई। […]

Nagpur: रांची से पुणे (Ranchi-Pune) जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट (Indigo flight) में बुजुर्ग को दिल का दौरा (Cardiac Arrest) पड़ा। घटना के बाद फ्लाइट के क्रू मेंबर्स की सूचना के बाद महाराष्ट्र के नागपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि बुजुर्ग की मौत हो गई।

रांची से पुणे जा रही थी इंडिगो की फ्लाइट

जानकारी के मुतबिक रांची-पुणे इंडिगो फ्लाइट में शुक्रवार को एक 73 वर्षीय यात्री को कार्डियक अरेस्ट हुआ। क्रू मेंबर ने इसकी जानकारी पायलट को दी। इसके बाद नागपुर में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के साथ ही बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया। बताया गया है कि उनकी मौत हो गई है।
और पढ़िए –Telangana Politics: वाईएस शर्मिला को ‘पेपर लीक’ के विरोध-प्रदर्शन में जाने से रोका, धारा 144 लागू

किंग्सवे अस्पताल के डीजी ने दिया ये बयान

मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रक्रिया पूरी करने के लिए शव को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। केआईएमएस-किंग्सवे अस्पताल के डिप्टी जनरल (संचार) एजाज शमी ने बताया कि मरीज को कार्डियक अरेस्ट से पीड़ित होने की सूचना मिली थी। परिवार वालों को मामले की जानकारी दे दी गई है। देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-


Topics:

---विज्ञापन---