Elderly Mother Kept Waiting By The Bed Daughter Died In The Next Room: चेन्नई से दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बुजुर्ग बीमार मां बिस्तर पर लेटे खाने का इंतजार करती रही और बगल वाले कमरे में उसकी बेटी की मौत हो गई। चार दिन तक वह बिना खाना पानी के बिस्तर पर अपनी बेटी की इंतजार में पड़ी रही।
दरअसल मामला चेन्नई के पास अवाडी का है। मां और मृतक बेटी एक किराए के घर में रहती थीं। बुजुर्ग महिला का नाम जोमीन है और उनकी बेटी का नाम शीला था। महिला बीमार रहती है। जिसकी वजह से वह बिस्तर से उठ भी नही पाती हैं। आसपास के लोगों को जब बदबू आई तो उन्होंने मकान मालिक से शिकायत की। घटना की सूचना पाकर मनाली पुलिस महिला के घर पहुंची। पुलिस ने मृत लड़की का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
चार दिन पहले हो चुकी थी मौत
मनाली न्यू पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि, जब हम मंगलवार को शिकायत पर महिला के घर पहुंचे तो देखा कि दरावजा खुला ही था। घर के अंदर बुजुर्ग महिला बिस्तर पर पड़ी थी। वह कुछ बोल भी नहीं पा रही थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि वहीं दूसरे कमरे में बेटी का शव फर्श पर ही पड़ा था। उसका शव सड़ रहा था। पुलिस ने कहा कि कम से कम चार दिन पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। बुजुर्ग महिला की बेटी नौकरी करती थी और मां की देखभाल भी करती थी। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग महिला के परिवार में दो ही सदस्य है, महिला और उसकी बेटी।
बुजुर्ग महिला को एनजीओ को सौंपा
पुलिस ने महिला की बेटी का शव पोस्टमॉर्टम के लिए स्टेनली अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि महिला की मौत प्राकृतिक थी और उसके शव को रिश्तेदारों को सौंप दिया गया है। वहीं बुजुर्ग मां को एक एनजीओ को सौंप दिया गया है जो कि वृद्धाश्रम चलाता है।
संबंधित खबरें
हाथों में गल्व्स, नकाब... नाइटी पहनकर ATM लूटने आए चोर; ले गए कैश
3 mins agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
14 mins agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
40 mins ago'INDIA' के नेताओं से मिलने से क्यों किया मना? CJI जस्टिस सूर्यकांत ने बताया
1 hr ago'पापा सब देख लेंगे', बेकाबू मिनी कूपर ने स्कूटी सवार 3 छात्रों को उड़ाया
3 hrs agoLIVE: राजस्थान में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, खनन को लेकर हुआ विवाद
4 hrs agoदिल्ली में आज INDIA ब्लॉक मार्च, कनॉट प्लेस से बाराखंभा रोड तक चलेंगे पैदल
4 hrs agoSC तक मार्च से पहले इंडिया ब्लॉक को बड़ा झटका, CJI ने मिलने से किया इनकार
12 hrs agoसऊदी अरब में 1 भारतीय की मौत, कई घायल, MEA ने की हूती हमलों की निंदा
13 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कल विपक्ष SC तक करेगा मार्च
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines