El Nino Impact in India: भारत में साल 2026 के मानसून सीजन की शुरुआत बेहद अजीब और चिंताजनक रही है. देश में मौसम का एक ऐसा अनोखा रूप देखने को मिल रहा है जो हर किसी को हैरान कर रहा है. एक तरफ जहां बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र समेत मध्य भारत के कई हिस्से भीषण लू (Heatwave) की चपेट में हैं और तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक झुलसा रहा है, वहीं दूसरी तरफ पूर्वोत्तर भारत के मेघालय में आसमान से ऐसी आफत बरसी है कि सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं.
मौसम विभाग (IMD) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में मेघालय के मौसिनराम में 53 सेंटीमीटर और चेरापूंजी में 47 सेंटीमीटर रिकॉर्डतोड़ बारिश दर्ज की गई है. एक ही देश में दो चरम मौसमी परिस्थितियां देखने को मिल रही हैं- कहीं सूखा और भयंकर गर्मी है, तो कहीं बाढ़ जैसे हालात हैं.
आखिर क्यों बिगड़ा मौसम का मिजाज?
वैज्ञानिकों के अनुसार, मौसम के इस अजीब बर्ताव के पीछे ‘अल-नीनो’ (El Nino) का गहरा प्रभाव है. प्रशांत महासागर में पानी के गर्म होने की यह घटना इस बार इतनी तेजी से बढ़ रही है कि यह ‘सुपर अल-नीनो’ का रूप ले सकती है. इसके कारण मानसून की हवाएं कमजोर पड़ गई हैं और नमी की कमी की वजह से मानसून आगे नहीं बढ़ पा रहा है. यही वजह है कि मैदानी इलाकों में तेज धूप और गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है.
जून में आधा सूखा रह गया देश
आईएमडी के मुताबिक, 20 जून 2026 तक पूरे देश में होने वाली सामान्य बारिश में 41 से 46 प्रतिशत तक की भारी कमी दर्ज की गई है. मौसम विभाग ने इस साल सामान्य से काफी कम बारिश होने की आशंका जताई है. जून के महीने में पानी की इस भारी किल्लत ने देश के सामने जल संकट और खेती-किसानी के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है.
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
47 mins agoकर्नाटक MLC चुनाव में NDA का क्लीन स्वीप, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ
1 hr agoLIVE: चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के असर से पश्चिम बंगाल के दीघा में तेज हवाएं
2 hrs agoLIVE: सूडान के एक बाजार पर सेना के ड्रोन हमले में 100 से ज्यादा की मौत
3 hrs agoसमुद्र में उफान, आंधी-तूफान, भारी बारिश; 'अर्नब' के लैंडफॉल से कैसे हालात?
3 hrs agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
10 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
10 hrs agoसाइक्लोन 'अर्नब' का दिखने लगा असर, चेन्नई में समंदर का खौफनाक रूप
11 hrs agoकौन हैं एयर मार्शल विक्रम गौर? मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट में मिला अहम पद
13 hrs agoकेरल कांग्रेस ने CJI से मांगी माफी, विवादित पोस्ट से जुड़ा है मामला
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines