Om Pratap
Read More
---विज्ञापन---
Eksha Hangma Subba: सिक्किम की एक महिला पुलिस अफसर की मॉडलिंग वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दरअसल, महिला पुलिस अफसर के बारे में कहा जा रहा है कि वे पुलिस अफसर के साथ-साथ सुपरमॉडल और नेशनल लेवल की बॉक्सर भी हैं।
अभी पढ़ें – जम्मू-कश्मीर: सुंजवां हमला मामले में आतंकी मसूद अजहर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करेगी NIA

महिला पुलिस अफसर का नाम एका हंगमा सुब्बा (Eksha Hangma Subba) है। वे पेशे से पुलिस अफसर हैं। साथ ही राष्ट्रीय स्तर की मुक्केबाज, बाइकर और एक सुपर मॉडल भी हैं। हंगमा सुब्बा का जन्म रूंबुक गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम ऐताराज और मां का नाम सुकरानी सुब्बा है।

हंगमा सुब्बा एमटीवी सुपर मॉडल ऑफ द ईयर सीजन-2 के टॉप 9 प्रतियोगियों में जगह बनाई थी। रियलिटी टीवी शो के लिए चुने जाने के बाद वह सुर्खियों में आईं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हंगमा सुब्बा को बचपन से ही एक्टिंग और मॉडलिंग का शौक था। उन्होंने अपने कॉलेज फ्रेशर्स इवेंट में मिस फ्रेशर्स का खिताब जीता। वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियन मैरी कॉम की तरह हंगमा सुब्बा भी बॉक्सर बनना चाहती थीं।

19 साल की उम्र में उन्होंने ग्रैजुएशन की पढ़ाई के दौरान सिक्किम पुलिस बल में शामिल हो गईं। उन्होंने कहा कि मेरा पैशन और प्रोफेशन दोनों अलग-अलग है। उन्होंने कहा कि जो भी शौक रखें, उसे पूरा करने की इच्छाशक्ति होनी चाहिए।

हंगमा सुब्बा ने कहा कि दुनिया में कोई ऐसा काम नहीं, जिसे पूरा करना चाहें और उसमें कामयाबी न मिले। बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा सुब्बा को वंडर वुमन का टाइटल भी दे चुके हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर सुब्बा के करीब 80 हजार फॉलोवर्स हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।