Eknath Shinde Group MLA Sada Saravankar Claims: 2009 में विधानसभा चुनाव के टिकट बंटवारे से पहले शिवसेना के सीनियर नेता मनोहर जोशी के घर पर हमला मामले में खुलासा हुआ है। एकनाथ शिंदे गुट के विधायक सदा सरवनकर ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे और संजय राउत के कहने पर मनोहर जोशी के घर हमला हुआ था।
विधायक सदा ने दावा किया कि मनोहर जोशी के घर पर जब वे शिव सैनिकों को लेकर हमला करने निकले, तब रास्ते में संजय राउत का फोन आया और उन्होंने सदा से पूछा कि तुम कहां जा रहे हो? तब विधायक सरवनकर को लगा कि उन्हें संजय राउत को बताना जरूरी नहीं है, तब संजय राउत ने कहा कि मनोहर जोशी के घर के बगल में पेट्रोल पंप है, वहां से पेट्रोल लो और उनका घर जला दो, कुछ बचना नहीं चाहिए।
कोल्हापुर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने किया खुलासा
विधायक सदा सरवनकर ने कोल्हापुर में आयोजित एक कार्यक्रम में इस बात का खुलासा किया कि उन्हें बताया कि मनोहर जोशी ने विधानसभा चुनाव के टिकट के लिए मातोश्री जाने को कहा था, जब वे मातोश्री गए तब उन्हें बताया गया था कि आपका टिकट मनोहर जोशी ने काटा है। तब उद्धव ठाकरे के पीए मिलिंद नार्वेकर ने कहा कि उनके घर पर हमला करना चाहिए और इसी दौरान संजय राउत ने भी उन्हें कॉल किया था।
विधायक सदा सरवनकर ने यह भी आरोप लगाया कि विधानसभा की उम्मीदवारी के लिए उनसे 10 करोड रुपए की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि चूंकि 10 करोड रुपए नहीं दे सकता था, इसलिए पार्टी ने आदेश बांदेकर को महिमा विधानसभा का टिकट दिया था।
विधायक सदा सरवनकर के आरोपों को लेकर जब संजय राउत से बातचीत की गई तो उन्होंने इस मुद्दे पर कुछ कहने से इनकार कर दिया। हालांकि उन्होंने बाद में ऑफ द रिकार्ड बताया कि इस मुद्दे पर सही वक्त आने पर वे बात करेंगे।
संबंधित खबरें
JEE Main के एप्लीकेशन फॉर्म पर बड़ा अपडेट, जानें कब शुरू होंगे रजिस्ट्रेशन
18 mins agoमोस्ट वांटेड हिमांशु भाऊ US में गिरफ्तार, पढ़ें गैंगस्टर की क्राइम कुंडली
32 mins agoबंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान बनने की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
8 hrs agoचारा घोटाला मामले में 25 साल से फरार आरोपी सत्येंद्र कुमार गिरफ्तार
10 hrs agoनेहा बोरा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने खारिज की जमानत याचिका
11 hrs agoचीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
13 hrs ago'विभाजक ताकतों के खिलाफ एकजुट होने की जरूरत', PM मोदी ने किया आह्वान
13 hrs agoकौन हैं पूर्व मंत्री विदादला रजनी? जिसे महिला SI ने धक्का दे जमीन पर गिराया
14 hrs agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
14 hrs ago'Meta स्मार्ट ग्लास पहन मेरा स्टिंग करने की कोशिश', कर्नाटक के CM का दावा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines