Eid-Ul-Fitr: जानिए कब होगा चांद का दीदार और भारत में कब मनाई जाएगी ईद?
Edited By Sunil Sharma

Edited By Sunil Sharma

Eid-Ul-Fitr: इस्लाम में पवित्र माने जाने वाला रमजान का महीना खत्म हो रहा है। इसके साथ ही ईद को लेकर भी लोगों का उत्साह चरम पर पहुंच चुका है। सऊदी अरब में गुरुवार को चांद नजर आने के कारण वहां पर 21 अप्रैल 2023, शुक्रवार को ईद मनाई जा रही है।
प्रचलित धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यदि आज भारत में चांद का दीदार होता है तो ईद 22 अप्रैल 2023, शनिवार को मनाई जाएगी। पारंपरिक तौर पर भारत में खाड़ी देशों के एक दिन बाद ईद (Eid-Ul-Fitr) मनाई जाती है। यदि किन्हीं कारणों से चन्द्रमा शुक्रवार को नहीं दिखाई देता है तो रविवार को निश्चित रूप से ईद मनाई जाएगी।
रमजान माह के 29वें या 30 वें दिन चांद के दिखाई देने पर ईद का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में कई बार कंफ्यूजन हो जाता है। उस समय चांद तो दिखाई देता है परन्तु रमजान की समयावधि पूरी नहीं होने के कारण ईद बाद में मनाई जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चन्द्रमा का दर्शन शुक्रवार शाम 6.15 बजे से 7.40 बजे के बीच कभी भी हो सकता है। यह स्थान विशेष के मौसम तथा अन्य कारणों पर निर्भर करेगा। ऐसे में ईद शनिवार को मनाई जाएगी। परन्तु यदि चांद नहीं दिखाई देगा तो फिर धार्मिक परंपराओं पर चलते हुए रविवार को ईद मनाने की घोषणा की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: