हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Eid Moon: चारों महानगरों में किस समय निकलेगा ईद का चांद? पढ़ें टाइमिंग को लेकर भविष्यवाणी

भारत में आज ईद का चांद नजर आएगा और कल सोमवार को ईद मनाई जाएगी। कल ही ईद की छुट्टी होगी। लेकिन चारों महानगरों दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई में ईद का चांद कब नजर आएगा? इसे लेकर अपडेट सामने आया है। आइए जानते हैं…

विज्ञापन

भारत में ईद के चांद का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ा अपडेट है। ईद का चांद निकलने का दिन और समय पता चला है। ईद का चांद भारत में आज 30 मार्च दिन रविवार को नजर आएगा, क्योंकि सऊदी अरब में कल (29 मार्च) को चांद दिख गया है तो ऐसे में वहां पर आज (30 मार्च) को ईद मनाई जाएगी। वहां भारत देश में आज (30 मार्च) शाम को ईद का चांद देखा जा सकता है तो कल (31 मार्च) को ईद मनाए जाने की पूरी संभावना है।

ऐसा इसलिए कहा जाता है कि क्योंकि भारत में ईद का चांद, सऊदी अरब में ईद का चांद दिखने के बाद ही देखा जाता है और वहां मनाने के बाद ही भारत में ईद मनाई जाती है। वहीं भारत में ईद का चांद निकलने के समय की बात करें तो चारों महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता समेत कुछ शहरों में ईद का चांद निकलने का समय पता चला है। आइए जानते हैं…

यह भी पढ़ें:EID Holiday: भारत में ईद और ईद की छुट्टी कब? जानें सऊदी अरब में कितने दिन का हॉलिडे

विज्ञापन

मुंबई में आज इफ्तार का टाइम शाम 6:53 होगा। इसके आस-पास ही ईद का चांद निकल सकता है।

दिल्ली में इफ्तार का टाइम 6:41 PM होगा और सके आस-पास ही ईद का चांद दिख सकता है।

विज्ञापन

चेन्नई में इफ्तार का समय शाम 6:50 होगा और इसी समय ईद का चांद नजर आ सकता है।

कोलकाता में इफ्तार का टाइम 5:52 PM होगा और इसी समय लोगों का ईद का चांद दिख सकता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:ईद का चांद भारत में कब निकलेगा, पढ़ें Eid Moon के टाइम को लेकर भविष्यवाणी

ईद-उल-फितर का इतिहास

ईद-उल-फितर की शुरुआत 624 ई. में हुई, जब पैगम्बर मोहम्मद और उनके साथियों ने बद्र की लड़ाई जीतने के बाद पहली ईद मनाई थी। यह भी माना जाता है कि पैगम्बर को पवित्र कुरान का पहला रहस्योद्घाटन रमजान के पवित्र महीने के दौरान हुआ था। इस खुशी में भी ईद मनाई जाती है।

विज्ञापन

ईद उल फितर का महत्व

ईद-उल-फितर एक खास उत्सव है, जो रमजान के महीने के समापन का प्रतीक है, एक ऐसा महीना जिसमें मुसलमान सुबह से शाम तक उपवास करते हैं। रमजान के दौरान मुसलमान प्रार्थना, चिंतन और दूसरों की मदद करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। यह अल्लाह के साथ अपने संबंध को मजबूत करने और अपनी आत्मा को सभी बुराइयों और अशुद्धियों से शुद्ध करने का समय है। कई लोग अपने विश्वास की समझ को गहरा करने के लिए कुरान भी पढ़ते हैं। ईद क्षमा और शांति बनाने का भी समय है। इस दिन लोग एकता और भाईचारे को दिखाने के लिए एक-दूसरे को बधाई देते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola