हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

EID Holiday: भारत में ईद और ईद की छुट्टी कब? जानें सऊदी अरब में कितने दिन का हॉलिडे

सऊदी अरब में ईद का चांद नजर आ गया है और वहां आज ईद मनाई जाएगी। इसके साथ ही भारत में ईद मनाने और छुट्टी की तारीख तय हो गई है, क्योंकि सऊदी अरब में ईद मनाने के अगले दिन भारत में ईद मनाई जाती है तो आइए जानते हैं कि भारत में ईद कब मनाई जा रही है?

विज्ञापन

सऊदी अरब में ईद का चांद नजर आ गया है। इसके साथ ही भारत में ईद मनाने की तारीख भी तय हो गई और ईद की छुट्टी भी तय हो गई है। सऊदी अरब में 29 मार्च की रात को ईद का चांद दिखा और वहां आज 30 मार्च दिन शनिवार को ईद मनाई जाएगी। वहीं भारत में आज ईद का चांद नजर आया तो ईद कल 31 मार्च दिन रविवार को मनाई जाएगी। आज दिल्ली की जामा मस्जिद से भारत में 31 मार्च को ईद मनाए जाने का ऐलान हो सकता है। भारत में ईद की छुट्टी भी कल 31 मार्च को ही होगी।

बता दें कि 2 मार्च से भारत में रोजे शुरू हुए थे। सर्वविदित है कि सऊदी अरब में जिस दिन ईद का त्योहार मनाया जाता है, उसके अगले दिन भारत में ईद का त्योहार मनाया जाता है। पिछले कई दिन से चर्चा कि थी कि ईद का त्योहार 31 मार्च को मनाया जाएगा या 1 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा, लेकिन कल रात सऊदी अरब में ईद का चांद नजर आते ही वहां और भारत में ईद का त्योहार और ईद की छुट्टी का दिन तय हो जाएगा। आधिकारिक ऐलान जामा मस्जिद दिल्ली से किया जाएगा।

 

सऊदी अरब में कितने दिन की छुट्टियां?

बता दें कि 29 मार्च दिन शनिवार की रात को सऊदी अरब में ईद का चांद नजर आया और वहां आज 30 मार्च को ईद मनाई जाएगी। इसके साथ ही रमजान का महीना खत्म हो जाएगा। वहीं ईद का चांद नजर आते ही सऊदी अरब में 4 दिन की छुट्टी की घोषणा हो गई है। सऊदी अरब की सरकार ने घोषणा कर दी है कि रविवार 30 मार्च को ईद-उल-फितर का पहला दिन होगा और ईद शव्वाल 1 अप्रैल को मनाई जाती है, जो रमजान के पवित्र महीने के खत्म होने का प्रतीक है।

विज्ञापन

इस्लामी महीना 29 या 30 दिन तक चलता हैं, जिसके 29 या 30 दिन का होना इस बात पर निर्भर करता है कि ईद का चांद कब दिखाई देता है। क्योंकि 29 मार्च ईद का चांद दिखाई दिया, इसलिए इस्लामी महीना 29 दिन तक चलेगा। सऊदी अरब ने देशभर के मुसलमानों से रमजान की 29 तारीख को चांद देखने का आग्रह किया था। सऊदी अरब के मानव संसाधन एवं सामाजिक विकास मंत्रालय के अनुसार, देश में 4 दिन की छुट्टी रहेगी। रविवार 30 मार्च से बुधवार 2 अप्रैल तक अवकाश रहेगा। प्राइवेट सेक्टर के कर्मियों को 6 दिन का अवकाश मिलेगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola