हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Eid Ul Fitr 2024: सऊदी में नहीं दिखाई दिया चांद, जानिए भारत में कब मनाई जाएगी ईद?

---विज्ञापन---

Eid 2024 : दुनिया भर के मुसलमान चांद के दिखने का इंतजार कर रहे हैं जो तय करेगा कि ईद कब मनाई जाएगी। भारत में अगर आज यानी मंगलवार को चांद दिखता है तो ईद बुधवार 10 अप्रैल को होगी। वहीं, अगर चांद कल यानी बुधवार को दिखेगा तो ईद गुरुवार 11 अप्रैल को रहेगी। बता दें कि सऊदी अरब ने बुधवार को ईद का दिन बताया है। बता दें कि ईद की तारीख लूनर कैलेंडर के हिसाब से निर्धारित होती है जो चंद्रमा के चक्र फॉलो करता है।

इस्लामी कैलेंडर में 9वां महीना रमजान का और 10वां शव्वाल का होता है। ईद उल फित्र शव्वाल महीने की पहली तारीख को होता है। उल्लेखनीय है कि आम तौर पर रमजान का महीना 29 दिन का होता है लेकिन इस बार यह 30 दिन का रहा है।

Sponsored Links by Taboola