हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

[Vote Counting Live] Edappadi Election Result | एडप्पाडी विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: DMK (75) AIADMK (57) TVK (102); जीत के करीब पलानिस्वामी, बनाई 46079 की बढ़त

Edappadi Election Results 2026 Live Updates: एडप्पाडी विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम आज आएंगे। थोड़ी देर में मतगणना शुरू हो जाएगी। इस सीट पर 23 अप्रैल को मतदान हुए थे। इस सीट से 2011 से विधायक बन रहे एडप्पाडी चौथी बार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। एडप्पाडी प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं और इस सीट पर उनकी मजबूत पकड़ है।

विज्ञापन
Credit- News 24 GFX

Live Updates

16:38 (IST) 04 May 2026

Edappadi South Assembly Election Result 2026 Live: पलानिस्वामी हासिल करेंगे ऐतिहासिक जीत

एडप्पाडी विधानसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पाडी के पलानिस्वामी ऐतिहासिक जीत की तरफ बढ़ रहे हैं. 23 राउंड की काउंटिंग होने के बाद उनके पास 92,619 वोटों की बढ़त हो चुकी है. उनके खाते में अब तक 140729 वोट सामने आए हैं.

15:06 (IST) 04 May 2026

Edappadi South Assembly Election Result 2026 Live: बड़ी जीत की तरफ पलानिस्वामी

एडप्पाडी विधानसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पाडी के पलानिस्वामी का दम देखने को मिला है. उन्होंने 17 राउंड की वोटिंग के बाद 65 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त हासिल कर ली है. ऐसे में अब उनकी जीत पक्की नजर आ रही है.

13:18 (IST) 04 May 2026

Edappadi South Assembly Election Result 2026 Live: 50 हजार के करीब पहुंची बढ़त

एडप्पाडी विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पाडी के पलानिस्वामी (ईपीएस) एक बार फिर से अपनी धाक जमाते हुए नजर आ रहे हैं. 12 राउंड की काउंटिंग के बाद अब एडप्पाडी ने 46079 की बढ़त बना ली है.

12:19 (IST) 04 May 2026

Edappadi South Assembly Election Result 2026 Live: 7 राउंड के बाद बढ़त हुई 23 हजार के पार

पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पाडी के पलानिस्वामी (ईपीएस) 7 राउंड की काउंटिंग के बाद 23 हजार से ज्यादी की बढ़त बना चुके हैं. उनके खाते में अब तक 45 हजार से भी ज्यादा वोट आ चुके हैं.

10:50 (IST) 04 May 2026

Edappadi South Assembly Election Result 2026 Live: तीसरे राउंड में एडप्पाडी को 10 हजार की बढ़त

पूर्व मुख्यमंत्री और AIADMK के महासचिव एडप्पाडी के पलानिस्वामी (ईपीएस) तीसरे राउंड की काउंटिंग में 10 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बना चुके हैं.

10:17 (IST) 04 May 2026

Edappadi South Assembly Election Result 2026 Live: एडप्पाडी ने बनाई मजबूत बढ़त

पूर्व मुख्यमंत्री और AIADMK के महासचिव एडप्पाडी के पलानिस्वामी (ईपीएस) पहले राउंड की वोटिंग में 7003 वोटों से आगे चल रहे हैं.

10:01 (IST) 04 May 2026

Edappadi South Assembly Election Result 2026 Live: एडप्पाडी के पलानिस्वामी आगे

एडप्पाडी विधानसभा सीट के शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री और AIADMK के महासचिव एडप्पाडी के पलानिस्वामी (ईपीएस) 3830 वोटों से आगे चल रहे हैं. डीएमके के काशी रेस में काफी पिछड़ते हुए दिख रहे हैं.

09:01 (IST) 04 May 2026

Edappadi South Assembly Election Result 2026 Live: पोस्टल बैलेट की गिलती जारी

तमिलनाडु की एडप्पाडी विधानसभा सीट पर पोस्टल बैलेट वोटों की गिनती जारी है.

08:08 (IST) 04 May 2026

Edappadi South Assembly Election Result 2026 Live: वोटों की गिनती शुरू

234 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो चुकी है.

07:47 (IST) 04 May 2026

Edappadi Assembly Election Result 2026 Live Updates: 8 बजे शुरू होगी वोटों की गिनती

राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी.

Edappadi Assembly Election Result 2026 Live Updates: तमिलनाडु की एडप्पाडी विधानसभा सीट के चुनाव परिणाम आज आएंगे। इस सीट पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी और आज 4 मई को मतगणना हो रही है। यह सीट तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और AIADMK के महासचिव एडप्पाडी के पलानिस्वामी (ईपीएस) का गढ़ है। वे साल 2011 से इस सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं। इस बार भी वे चौका लगाने के लिए चुनावी रण में हैं। उन्हें DMK के काशी सी टक्कर दे रहे हैं, लेकिन एडप्पाडी पलानिस्वामी का गृह क्षेत्र और मजबूत राजनीतिक गढ़ है, इसलिए उनकी जीत पक्की मानी जा रही है।

एडप्पाडी की हैट्रिक लगाने की कोशिश

एडप्पाडी तमिलनाडु की जनरल कैटेगरी की विधानसभा सीट है। यह सलेम जिले में स्थित है और सलेम लोकसभा सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है। इस क्षेत्र के लोग विशेष रूप से AIDMK के ही समर्थक हैं। क्योंकि साल 2011 से के. पलानीस्वामी यहां से विधायक हैं तो इस बार भी वे इस क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, जिसके लिए उन्होंने जी तोड़ मेहनत भी की है। यह तमिलनाडु का रणनीतिक गढ़ होने के साथ-साथ कृषि प्रधान सीट भी है। AIDMK पार्टी के महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री एडप्पाडी के कारण तमिलनाडु की हॉट सीटों में भी शामिल है और राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित है।

2021 में एडप्पाडी को मिले थे बंपर वोट

एडप्पाडी में कावेरी नदी बहती है, जो किसानों के लिए सिंचाई का एकमात्र जरिया है। इसलिए कावेरी नदी से सिंचाई की व्यवस्था, किसानों की एकजुटता और जातीय अनुशासन यहां की खास बातें हैं। साल 2011 में एडप्पाडी को बंपर वोट मिले थे। उन्हें 163154 वोट मिले थे और उन्होंने 93802 वोटों के अंतर से DMK के संपथ कुमार को हराया था, जिन्हें 69352 वोट मिले थे। एडप्पाडी क्षेत्र पावरलूम इंडस्ट्री यानी कपड़ा उद्योग के लिए मशहूर है। कृषि, भारी ट्रक परिवहन और ग्रेनाइट खदानों के लिए भी इस क्षेत्र को जाना जाता है। इनसे ज्यादा इस क्षेत्र की पहचान प्रदेश् के मुख्यमंत्री देने वाले जिले के रूप में भी होती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola