ED Team Attacked by People in West Bengal (वरुण सिन्हा): राशन घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय की टीम पश्चिम बंगाल में लगातार छापेमारी कर रही है। इस दौरान ED की टीम शुक्रवार को रेड मारने नॉर्थ 24 परगना पहुंची। लेकिन ईडी की टीम को यहां ग्रामीणों की भीड़ ने घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। करीब 200 लोगों की भीड़ ने ED अधिकारियों के साथ मारपीट की। साथ ही केंद्रीय सुरक्षा बलों की गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ की।
ED पर हमले को लेकर बोली भाजपा
ED की टीम पर हमले का यह मामला उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली गांव का है। जांच एजेंसी की टीम यहां राशन घोटाले के केस में टीएमसी नेता एसके शाहजहां शेख के घर छापेमारी करने पहुंची थी। इस दौरान ही करीब 200 लोगों की भीड़ ने अचानक ED की टीम पर धावा बोल दिया। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस ने इस पूरे मामले पर राज्य सरकार को जिम्मेदार बताया है, भाजपा ने कहा कि ऐसे में ED पर हमला यह साफ होता है की राज्य सरकार कानून व्यवस्था को सही से संभाल नहीं पा रही है।
वहीं भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने राज्य मे हुई इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि राज्य की क़ानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने कहा इस हमले में दिख रहा है की रोहंगिया राज्य की कानून व्यवस्था के साथ क्या रहे हैं, साथ में उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से घटना की जांच NIA से करवाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें: देश के सबसे अमीर शख्स गौतम अदाणी ने शेयर की आर प्राग्नानंदा के साथ तस्वीर, कहा-उन्हें…
यह है मामला
गौरतलब है कि, पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में शुक्रवार को रेड करने गई ED टीम पर हमला किया गया। जानकारी के अनुसार, करीब 200 लोगों ने रेड करने आए ED के अधिकारियों पर उस वक्त हमला बोल दिया जब वह अपनी टीम के साथ राशन घोटाले को लेकर उत्तर 24 परगना में छापा मारने पहुंची। बताया जा रहा है कि ED हमला करने वाले लोग शाहजहां शेख के समर्थक हैं। इस हमले में 2 ईडी अधिकारियों के सर पर चोट लग गई है, जबकि 2 गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ की गई। गांव के लोगों ने पूरी सड़क को जाम कर दिया और अधिकारियों को गांव में घुसने तक नहीं दिया।
संबंधित खबरें
120KM स्पीड वाले चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ का लैंडफॉल, जानें कहां-कैसे हालात?
24 mins agoअरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
7 hrs agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
7 hrs ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
7 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
9 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
11 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
12 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
15 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
15 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines