हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नौकरी घोटाले मामले में अभिषेक बनर्जी और उनके मां-बाप को ED ने भेजा समन, 3 अक्टूबर को उपस्थित होने का आदेश

विज्ञापन

कोलकाता, अमर देव पासवान

शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार के मामले में केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अब अभिषेक बनर्जी के मां-बाप को भी तलब किया है। उन्हें संपत्ति की विस्तृत जानकारी के साथ सीजीओ कॉम्प्लेक्स में उपस्थित होने को कहा गया है। अभिषेक के पिता अमित बनर्जी और मां लता बनर्जी को उसी सप्ताह में किसी अन्य दिन उपस्थित होने के लिए कहा गया है, जिस दिन अभिषेक को बुलाया गया है।

3 अक्टूबर को उपस्थित होने का आदेश

केंद्रीय एजेंसी ने लिप्स एंड बाउंड्स घोटाले में पूछताछ के लिए अभिषेक को 3 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे सीजीओ कॉम्प्लेक्स में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल (TMC) ने बंगाल के बकाए की मांग को लेकर 2 और 3 अक्टूबर को दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ घेराबंदी कार्यक्रम की घोषणा की है। कहा जा रहा है कि घेराबंदी कार्यक्रम में अभिषेक भी दिल्ली में उपस्थित होंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ेंः नीतीश कुमार की NDA में वापसी की अटकलों पर सम्राट चौधरी ने लगाया विराम, कहा ‘भाजपा उन्हें पलटू कुमार घोषित कर दिया है’

अलगी सुनवाई 29 सितंबर को

इससे पहले कोलकाता हाई कोर्ट ने लिप्स एंड बाउंड्स मामले में अभिषेक की मां लता से उनकी संपत्ति का हिसाब मांगा था। जस्टिस अमृता सिंह ने मामले में ईडी की जांच पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस जांच का शुद्ध परिणाम शून्य है क्योंकि, ईडी कंपनी और कंपनी के सीईओ अभिषेक के बारे में जानकारी नहीं दे पाई। जस्टिस सिंह ने इस संबंध में कुछ और जानकारी कोर्ट को सौंपने का आदेश दिया। सूची में अभिषेक की मां लता की संपत्ति के रिकॉर्ड थे, जो कंपनी की निदेशक थीं। मामले की अगली सुनवाई 29 सितंबर को है।

विज्ञापन

(https://www.ameriseed.net/)

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola