केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन के घर और उनसे जुड़े कई ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी के बाद राज्य की राजनीति में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. ईडी की ये कार्रवाई CMRL मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी बताई जा रही है, जिसमें केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा विजयन और उनकी कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड का नाम सामने आया था. रेड करनी पहुंची टीम पर विजयन के समर्थकों ने पत्थरबाजी की. जानकारी के मुताबिक, ईडी ने बुधवार को केरल में करीब 10 जगहों पर एक साथ सर्च ऑपरेशन चलाया. इसमें तिरुवनंतपुरम में मौजूद पिनराई विजयन का किराए का घर, कन्नूर स्थित उनका घर और उनकी बेटी वीणा विजयन का घर भी शामिल है.
ईडी की टीम पर हमला
छापेमारी के दौरान सीपीएम कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया. जब ईडी की टीम रेड खत्म करके बाहर निकलने की कोशिश कर रही थी, तब विजयन के समर्थकों ने उन्हें गेट पर ही रोक लिया. कुछ जगहों पर ईडी अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी हुई और तनावपूर्ण माहौल देखने को मिला. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ प्रदर्शनकारियों ने ईडी की गाड़ियों को रोकने की भी कोशिश की. स्थिति को संभालने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता और स्थानीय पदाधिकारी समर्थकों को शांत कराने के लिए आगे आए. ईडी की टीम और समर्थकों के बीच धक्का-मुक्की हुई. उनकी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए गए. काफी देर की अफरा-तफरी के बाद टीम को वहां से बाहर निकालकर पुलिस स्टेशन ले जाया गया.
क्या है मामला?
विजयन की बेटी टी वीणा विजयन की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस पर आरोप है कि कोचीन मिनरल्स एंड रूटाइल लिमिटेड (CMRL) ने उन्हें करीब 1.72 करोड़ रुपये का पेमेंट किया, जबकि बदले में कोई सर्विस नहीं दी गई. इसी मामले में ईडी मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच कर रही है. जानकारी के मुताबिक, ये केस 2024 में दर्ज किया गया था. ईडी ने ये कार्रवाई उस समय तेज की जब केरल हाई कोर्ट ने CMRL की याचिका खारिज कर दी, जिसमें एजेंसी की जांच रोकने की मांग की गई थी. सीपीएम नेताओं ने इस कार्रवाई को राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित बताया है. पार्टी महासचिव एम ए बेबी ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्षी नेताओं को डराने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है. वहीं, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने उन आरोपों को खारिज किया, जिनमें कहा गया था कि कांग्रेस ने ईडी कार्रवाई को बढ़ावा दिया.
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
3 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
3 hrs agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
5 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
7 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
7 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
8 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
8 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
9 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
9 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines