ED Raids on Mamta Ministers (अमर देव पासवान): पश्चिम बंगाल से एक बड़ी खबर सामने आई है, दरअसल ममता सरकार के दो मंत्रियों के घर पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड पड़ी हुई है। बंगाल में नगर पालिका नौकरी घोटाले को लेकर ED ने राज्य सरकार के अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस और मंत्री तापस रॉय के आवास पर शुक्रवार सुबह छापा मारा। उत्तरी दमदम नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सुबोध चक्रवर्ती के कई ठिकानों पर भी ED की रेड पड़ी हुई। जानकारी के अनुसार, ED ने कोलकाता और उसके कुछ बाहरी इलाकों में एकसाथ छापेमारी की है, जो अभी भी जारी है।
सुबह 6:30 बजे से चल रही है जांच
इन सभी ठिकानों पर शुक्रवार की सुबह करीब 6:30 बजे ED की टीम रेड मारने पहुंची। ED की टीम ने वार्ड नंबर 19 अंतर्गत खलिसाकोटा गांव, नंबर 3 स्थित सुबोध के घर पहुंची जहां पिछले 3 घंटे से ऑपरेशन चल रहा है।
यह भी पढ़ें: ED के अफसरों के सिर फूटे तो ममता राज पर उठा सवाल, किसने कहा बंगाल में तानाशाही सोच वाली सरकार?
हमले के बाद क्या हुआ
बता दें कि, ED अधिकारियों पर पश्चिम बंगाल में हुए हमले के बाद जांच एजेंसी के कार्यवाहक निदेशक राहुल नवीन कोलकाता पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने अधिकारियों के साथ बैठक की, मीटिंग के दौरान उन्होंने अधिकारियों को हौसला देते हुए डरने के लिए मना किया और निडर होकर जांच करने के लिए कहा।
जांच के लिए रणनीति
सूत्रों के मुताबिक ED के कार्यवाहक निदेशक ने अधिकारियों से NIA के साथ मिलकर काम करने के लिए भी कहा था। ताकि शाहजहां शेख के सीमा पार बांग्लादेश के संबंधों की जांच की जा सके। इसके साथ ही उन्होंने CRPF बलों के साथ भी एक बैठक की, जिसमें उन्होंने छापेमारी के दौरान CRPF की तैनाती को लेकर योजना बनाई। उन्होंने यह भी कहा कि अधिकारियों के साथ महिला पुलिसकर्मियों पर भी फोकस किया जाए, जिससे जांच में परेशान करने वाली महिलाओं को हटाया जा सके।
संबंधित खबरें
दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट में पावरबैंक से उठा धुआं, मचा हड़कंप
14 mins agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
45 mins agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
2 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
2 hrs agoमेट्रो, हाईवे और रेलवे… PM मोदी ने तमिलनाडु को दी 13,000 करोड़ की सौगात
2 hrs agoहिंदू रक्षा दल के 4 सदस्य गिरफ्तार, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का आरोप
3 hrs ago'सोते हुए उठाया, किडनैप किया गया', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का वीडियो
5 hrs ago'न बैरिकेडिंग न इंटरनेट बंद कर सकते', दिल्ली पुलिस को SC का बड़ा आदेश
6 hrs agoCJP प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एक्शन, दिल्ली पुलिस ने की हैं 20 से ज्यादा FIR
6 hrs agoदिल्ली में CJP प्रदर्शन की वजह से दुकानदारों को कितना हो रहा नुकसान?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines