हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

NHAI टोल कलेक्शन में फर्जीवाड़े पर ED का बडा़ एक्शन, 7 राज्यों के 14 ठिकानों पर छापेमारी

ED की यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू, मध्य प्रदेश, NCR और कोलकाता स्थित कई ठिकानों पर की जा रही है.

विज्ञापन
ED के लखनऊ जोनल ऑफिस ने बुधवार को PMLA के तहत 14 परिसरों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. (Image - ANI)

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के कई टोल प्लाजा पर कथित फर्जी टोल कलेक्शन और रकम की हेराफेरी से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई शुरू की है. ED के लखनऊ जोनल ऑफिस ने बुधवार को PMLA के तहत 14 परिसरों पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया.

ED की यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, जम्मू, मध्य प्रदेश, NCR और कोलकाता स्थित कई ठिकानों पर की जा रही है. अनधिकृत सॉफ्टवेयर के जरिए टोल रसीदों में कथित हेराफेरी की जा रही थी. ED के मुताबिक, जांच में सामने आया है कि विभिन्न NHAI टोल प्लाजा पर अनधिकृत सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन का कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया. इन सॉफ्टवेयर के जरिए आधिकारिक सिस्टम के बाहर टोल की अनधिकृत रसीदें तैयार करने और टोल से हासिल रकम को आधिकारिक अकाउंटिंग सिस्टम से बाहर डायवर्ट करने की आशंका है.

जांच के दौरान की गई फोरेंसिक जांच और NHAI के रिकॉर्ड से भी ऐसे सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की पुष्टि होने की बात ED ने कही है.

विज्ञापन

सबूत जुटाने पर फोकस

ED की सर्च कार्रवाई का मुख्य मकसद कथित फर्जीवाड़े से जुड़े डिजिटल और दस्तावेजी सबूत बरामद करना, इस पूरे नेटवर्क में शामिल लाभार्थियों की पहचान करना और कथित अपराध से अर्जित रकम यानी का पता लगाना है. ED ने कहा है कि मामले में आगे की जांच जारी है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola