अमर देव पासवान
ED Raid WB Minister Jyotipriya Mallik House: कोलकाता में पश्चिम बंगाल के वन मंत्री और पूर्व खाद्य मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को छापा मारा है। मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक का नाम पश्चिम बंगाल राशन वितरण घोटाला मामले में सामने आया है। ED राशन घोटाले मामले की काफी पहले से जांच कर रही है। राशन घोटाले जब हुआ उस समय ज्योतिप्रिय मलिक खाद्य मंत्री का कार्यभार संभाल रहे थे।
मंत्री के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी
ED सूत्रों के अनुसार, राशन घोटाले मामले में मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक का नाम बकीबुर रहमान की गिरफ्तारी के बाद सामने आया। ED ने गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे साल्ट लेक के बीसी ब्लॉक में स्थित ज्योतिप्रिय मल्लिक के दोनों घरों (बीसी 244 और बीसी 245) पर पहुंच गई। ED ने ज्योतिप्रिय मल्लिक के घर के अलावा नागेरबाजार में स्थित उनके असिस्टेंट अमित के फ्लैट पर भी पहुंची और छापेमारी शुरू कर दी। ED के अधिकारियों ने गुरुवार सुबह कुल 8 जगहों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED मंत्री ज्योतिप्रिय और बिजनेसमैन बाकिबुर के बीच संबंध की भी जांच कर रही हैं।
यह भी पढ़ें: वो मुझ पर गंदी नजर रखते, साथ सोने का दबाव बनाते… 18 साल की लड़की ने पुलिस को बताई पिता की शर्मनाक हरकतें
राशन घोटाले मामले में बाकिबुर गिरफ्तार
बता दें कि राशन घोटाले मामले में ED ने पिछले बुधवार को कोलकाता में स्थित बाकिबुर के कैखाली फ्लैट पर छापा मारा था। ED सूत्रों के अनुसार, बकीबुर के फ्लैट से सरकारी दफ्तरों की 100 से ज्यादा मुहरें मिली थी। इसके साथ ही खाद्य आपूर्ति से संबंधित विभिन्न सरकारी संस्थानों के 109 टिकट बरामद किये है। बकीबुर के फ्लैट पर ED ने साढ़े 53 घंटे तक तलाशी की थी। तलाशी के बाद ED ने बाकिबुर से 11 घंटे पूछताछ की और शनिवार सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बकीबुर की विभिन्न कंपनियों में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया गया है। बाकिबुर के कई होटल, रिसॉर्ट और बार हैं। इसके अलावा उसकी कई चावल मिलें भी हैं।
संबंधित खबरें
तिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
25 mins agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
1 hr agoमौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
3 hrs agoअंकिता भंडारी के माता-पिता हिरासत से रिहा, दिल्ली पुलिस पर बदसलूकी के आरोप
3 hrs agoबढ़ीं ध्रुव राठी की मुश्किलें! कोर्ट ने 2018 के केस में भेजा समन
4 hrs agoअभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, सौरभ दास पर एक और FIR, जानें क्या है मामला?
4 hrs agoLIVE: हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी ने बढ़ाई ठंडक
4 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
12 hrs ago'बहाने नहीं चलेंगे', वीडियो रिकॉर्डिंग नहीं मिलने पर SC ने EC को लगाई फटकार
12 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines