News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Enforcement Directorate: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने हाल ही में लोगों को चेतावनी दी है कि कुछ ठग ईडी के नाम पर नकली समन और नोटिस भेजकर धोखाधड़ी करने का प्रयास करने के मामले सामने आए हैं. ये फर्जी दस्तावेज़ बिल्कुल असली समन जैसे दिखते हैं, जिससे आम लोगों के लिए उनमें अंतर करना कठिन हो जाता है. ईडी ने स्पष्ट किया है कि अब असली समन केवल आधिकारिक सिस्टम से जारी किए जाते हैं. जिन पर एक QR कोड और यूनिक पासकोड शामिल होता है. इनकी मदद से कोई भी व्यक्ति समन की प्रामाणिकता आसानी से जांच सकता है. वैध समन पर जारी करने वाले अधिकारी के हस्ताक्षर, मुहर, अधिकृत ईमेल आईडी और संपर्क नंबर भी मौजूद होते हैं. जिससे पहचान और भी सरल हो जाती है.
QR कोड स्कैन करके असली और नकली के बीच का फर्क पता कर सकते हैं. इसके लिए पहले समन पर छपे QR कोड को अपने मोबाइल से स्कैन करें. स्कैन करने पर ईडी की वेबसाइट का पेज खुलेगा. उस पेज पर समन पर लिखा पासकोड दर्ज करें. अगर जानकारी सही है, तो वेबसाइट पर समन से जुड़ी पूरी जानकारी (जैसे नाम, अधिकारी का नाम, पद और तारीख) दिख जाएगी. इसके अलावा वेबसाइट पर जाकर भी समन की जांच कर सकते है. ईडी की वेबसाइट https://enforcementdirectorate.gov.in पर जाएं. वहां ‘Verify Your Summons’ वाले मेन्यू पर क्लिक करें. समन नंबर और पासकोड डालें. अगर जानकारी सही है, तो वेबसाइट पर असली समन का विवरण दिखाई देगा. यह जांच समन जारी होने के 24 घंटे बाद (छुट्टियों और शनिवार-रविवार को छोड़कर) की जा सकेगी.
ईडी ने कहा कि अगर समन सिस्टम से जारी नहीं हुआ है तो उसकी जांच के लिए आप ईडी के सहायक निदेशक से भी संपर्क कर सकते हैं. उन्हें adinv2-ed@gov.in पर ईमेल किया जा सकता है. इसके अलावा 011-23339172 पर कॉल कर उनसे संपर्क किया जा सकता है. नई दिल्ली के एपीजे अब्दुल कलाम रोड पर बने प्रवर्तन भवन के ए-ब्लॉक में भी उनसे संपर्क किया जा सकता है. इसके अलावा ईडी ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ ठग “डिजिटल अरेस्ट” या “ऑनलाइन अरेस्ट” के नाम पर लोगों को डराकर पैसे वसूल रहे हैं. “ऐसा कोई कानून नहीं है. ईडी द्वारा की गई गिरफ्तारी हमेशा सामने आकर, विधिक प्रक्रिया के तहत की जाती है, ऑनलाइन या डिजिटल रूप से नहीं.”
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।