KCRs Daughter On PM Modi: तेलंगाना की विधायक के कविता ने आज भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई भी राज्य जहां चुनाव होने हैं वहां प्रवर्तन निदेशालय पीएम से पहले पहुंच जाता है। उन्होंने कहा, “बच्चा बच्चा जनता है, मोदी से पहले ईडी आती है।”
अपने खिलाफ लगे आरोपों की बारीकियों में जाए बिना कविता ने कहा कि उनकी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के नेताओं के खिलाफ ईडी और सीबीआई के मामले निम्न स्तर की राजनीति है। उन्होंने कहा, “आप अपनी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर चुनाव नहीं जीत सकते हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने आठ साल में नौ राज्यों को अस्थिर कर दिया है।
केसीआर की बेटी ने लगाया ये आरोप
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता ने भाजपा पर केसीआर के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को अस्थिर करने की साजिश रचने और उन्हें बदनाम करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे केंद्रीय एजेंसियों का स्वागत करती हैं और उनके साथ सहयोग करेंगी।
बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने गुरुग्राम के एक गिरफ्तार व्यवसायी अमित अरोड़ा के बयानों का हवाला देते हुए दावा किया है कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता साउथ ग्रुप की प्रमुख सदस्य थीं। उन्होंने अन्य कारोबारी के माध्यम से दिल्ली में AAP सरकार के नेताओं को 100 करोड़ रुपए का भुगतान किया।
प्रवर्तन निदेशालय की दायर एक रिमांड रिपोर्ट में के कविता का नाम आया है, जिसमें गुरुग्राम के एक गिरफ्तार व्यवसायी अमित अरोड़ा के बयानों का हवाला दिया गया है।
केजरीवाल, सिसोदिया ने आरोपों को किया खारिज
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम सिसोदिया और आम आदमी पार्टी ने आरोपों को खारिज कर दिया है और आरोपों को भाजपा द्वारा बदले की कार्रवाई के रूप में बताया है।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 hr agoज्ञानेश कुमार पर 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, केरल सरकार ने दिए जांच के आदेश
3 hrs ago'अब जनसंख्या बढ़ने का डर...', चुनाव लड़ने को 2 बच्चों की शर्त पर SC का बयान
3 hrs agoअग्निवीरों के लिए गुडन्यूज, 4 वर्ष से बढ़ाकर 6 साल किया गया कार्यकाल
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा राज्यों को अतिरिक्त सेल्स टैक्स लगाने का अधिकार
3 hrs agoक्या भारत में तिरंगे के साथ फहरा सकते हैं दूसरा झंडा? जानें नियम और शर्तें
4 hrs agoआंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में NDA की बड़ी जीत, YSR कांग्रेस को झटका
4 hrs agoटोल टैक्स को लेकर NHAI का नया नियम, भविष्य में हाईवे पर नहीं लगेगा जाम
6 hrs agoश्रीनगर में भीषण आग का तांडव, 80 झुग्गियां जलकर खाक; दो की मौत
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines