---विज्ञापन---

देश

ED ने टीएमसी राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले को किया गिरफ्तार, यह है वजह

अहमदाबाद: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले को गिरफ्तार कर लिया। गोखले क्राउडफंडिंग में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुजरात जेल में बंद हैं। उन्हें जेल से ईडी ने अपनी कस्टडी में लिया। ED arrests TMC's Saket Gokhale from Gujarat jail in money laundering […]

अहमदाबाद: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले को गिरफ्तार कर लिया। गोखले क्राउडफंडिंग में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गुजरात जेल में बंद हैं। उन्हें जेल से ईडी ने अपनी कस्टडी में लिया।

---विज्ञापन---

और पढ़िएउत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ बोले- ‘सनातन’ हमारा राष्ट्रीय धर्म; कांग्रेस नेता ने कहा- मतलब…

प्रवर्तन निदेशालय ने गोखले को गिरफ्तारी के बाद अहमदाबाद की अदालत में पेश किया। जहां अदालत ने उन्हें पांच दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। गौरतलब है कि अहमदाबाद पुलिस की साइबर क्राइम ब्रांच ने 30 दिसंबर 2022 को गुजरात में क्राउडफंडेड फंड की कथित हेराफेरी के मामले में टीएमसी प्रवक्ता को दिल्ली से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद से वह जेल में बंद है। इससे पहले, गोखले को गुजरात पुलिस ने 6 दिसंबर को निलंबन पुल ढहने की त्रासदी के बाद गुजरात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मोरबी यात्रा पर खर्च किए गए पैसे से संबंधित फर्जी खबरें फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

---विज्ञापन---

और पढ़िए देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 25, 2023 08:21 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola