Live Updates
किस राज्य में कब चुनाव
- पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान.
- तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान.
- असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को मतदान.
- सभी जगहों के नतीजे 4 मई को आएंगे.
तमिलनाडु में 23 अप्रैल को चुनाव डाले जाएंगे. यहां भी काउंटिंग 4 मई को होगी.
सभी जगह 4 मई को आएंगे नतीजे
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. इन सभी राज्यों के चुनाव की काउंटिंग 4 मई को होगी.
पश्चिम बंगाल में दो चरणों में वोटिंग
बंगाल में 23 और 29 अप्रैल को दो चरणों में वोटिंग होगी.
असम में 9 अप्रैल को वोटिंग
असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में चुनाव होगा. 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.
केरल में 9 अप्रैल को वोटिंग
केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में चुनाव होगा. 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे.
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस लाइव देखें
फर्स्ट टाइम वोटर्स से CEC ने की अपील
'वैध वोटर्स बाहर नहीं होंगे, कोई अवैध वोटर्स जुड़ेंगे नहीं': CEC ज्ञानेश कुमार
पांच राज्यों के चुनाव की तारीखों का ऐलान
किस विधानसभा का कब खत्म हो रहा कार्यकाल
पश्चिम बंगाल विधानसभा का 7 मई, तमिलनाडु का 10 मई, असम का 20 मई और केरल विधान सभा का कार्यकाल 23 मई को पूरा हो रहा है. पुडुचेरी विधान सभा का कार्यकाल 15 जून को समाप्त होगा.
17.4 करोड़ वोटर्स लेंगे हिस्सा
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों में 17.4 करोड़ वोटर्स हिस्सा लेंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आगामी विधानसभा चुनावों में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव का आश्वासन दिया. साथ ही उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में न्यायिक अधिकारी द्वारा जांच के बाद मतदाताओं के नाम अंतिम सूची में जोड़ दिए जाएंगे.
CEC ने सफल SIR प्रक्रिया के लिए कर्मियों को दी बधाई
मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनावी राज्यों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को सफलता पूर्वक पूरा करने के लिए इलेक्शन कमीशन द्वारा नियुक्त सभी कर्मचारियों को बधाई दी और उनकी प्रशंसा की.
युवा बढ़ चढ़कर हिस्सा लें- CEC
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि युवाओं से मैं अपील करना चाहता हूं. युवा मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें.
चुनाव आयोग की पीसी शुरू
पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के लिए चुनाव आयोग की की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है.
[LIVE Updates] Election Dates Announcement Today: ममता बनर्जी का मानदेय को लेकर बड़ा ऐलान
विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान आज चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस में करेगा। इससे पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने पुरोहितों और मुअज्जिनों को दिए जाने वाले मासिक मानदेय में 500 रुपये की वृद्धि की है। संशोधन के साथ अब उन्हें प्रतिमाह 2000 रुपये प्राप्त होंगे।
[LIVE Updates] Election Dates Announcement Today: चुनाव अधिसूचना के बाद कांग्रेस उम्मीदवारों की घोषणा करेगी
केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी.डी. सतीशान ने कहा है कि चुनाव अधिसूचना जारी होने के तुरंत बाद कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा विभिन्न चरणों में करेगी। कोच्चि में पत्रकारों से बात करते हुए सतीशान ने कहा कि सीट बंटवारे को लेकर यूडीएफ के सहयोगियों के साथ कोई मतभेद नहीं है।
[LIVE Updates] Election Dates Announcement Today: असम के लिए 2 दलों के उम्मीदवार घोषित
असम विधानसभा चुनाव के लिए आज 15 मार्च 2026 को आम आदमी पार्टी ने 14 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इससे पहले कांग्रेस 65 उम्मीदवारों की 2 लिस्टें जारी कर चुकी है। पहली सूची 42 उम्मीदवारों की गत 3 मार्च को जारी हुई थी। दूसरी सूची 23 उम्मीदवारों की बीते दिन 14 मार्च को जारी हुई।
[LIVE Updates] Election Dates Announcement Today: पुदुचेरी में एन रंगासामी को तीसरी जीत की उम्मीद
30 सीटों वाली पुदुचेरी विधानसभा का चुनाव जीतने की उम्मीद अखिल भारतीय एनआर कांग्रेस और मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने लगाई है। रंगासामी तीसरी बार सत्ता में आने की उम्मीद कर रहे हैं, जबकि विपक्षी डीएमके बदलाव के लिए दबाव बना रही है।
[LIVE Updates] Election Dates Announcement Today: हिमंत बिस्वा सरमा की भी दूसरा चुनाव जीतने की कोशिश
पूर्वोत्तर के प्रवेश द्वार माने जाने वाले असम में मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा सत्ता में दूसरे कार्यकाल की उम्मीद लगाए बैठे हैं, वहीं कांग्रेस को भी एक बड़ी सफलता की आशा है। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ पार्टी नेता गौरव गोगोई के नेतृत्व वाले विपक्ष ने पिछले कुछ महीनों में कई बड़े नेताओं को पार्टी छोड़ते देखा है, जिनमें पूर्व राज्य अध्यक्ष भूपेन बोराह का जाना भी शामिल है।
[LIVE Updates] Election Dates Announcement Today: केरल में वामपंथी बनाम कांग्रेस की लड़ाई
केरलम (पूर्व नाम केरल) में वामपंथी और कांग्रेस के बीच संघर्ष चल रहा है। यह राज्य, जहां हर चुनाव में सत्ताधारी दल बदलता रहता है, पहले ही सीपीएम के दिग्गज नेता पिनारयी विजयन को लगातार 2 कार्यकाल दे चुका है। कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव के परिणामों से उत्साहित है, लेकिन उसके चुनावी प्रयास तभी सफल हो सकते हैं जब वह आंतरिक कलह को नियंत्रण में रख सके।
[LIVE Updates] Election Dates Announcement Today: एमके स्टालिन की भी दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने की इच्छा
तमिलनाडु में डीएमके के एमके स्टालिन सत्ता में हैं और वे इस बार फिर चुनाव जीतकर बतौर मुख्यमंत्री दूसरी पारी खेलना चाहते हैं। विपक्ष में एआईएडीएमके और भाजपा ने गठबंधन किया है। अभिनेता-राजनेता विजय, जिन्होंने अपनी पार्टी टीवीके के साथ राजनीति में कदम रखा है, इस बार चुनावी रण में हैं और मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं।
[LIVE Updates] Election Dates Announcement Today: ममता बनर्जी की लगातार चौथी बार चुनाव जीतने की कोशिश
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी वर्तमान मुख्यमंत्री है और लगातार पिछले 3 चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बन रही हैं। इस बार फिर लगातार चौथी बार सत्ता में आने की उनकी कोशिश है। उनकी पार्टी ने 294 सदस्यीय विधानसभा में 213 सीटें जीतकर साल 2021 का विधानसभा चुनाव जीता था।
[LIVE Updates] Election Dates Announcement Today: 15 जून तक पांचों विधानसभा का कार्यकाल खत्म होगा
पांचों राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल 15 जून 2026 तक खत्म हो रहा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई को खत्म होगा। तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई को खत्म हो रहा है। असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई को खत्म हो रहा है। केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई को खत्म हो रहा है।पुदुचेरी विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को खत्म हो रहा है।
[LIVE Updates] Election Dates Announcement Today: 5 राज्यों के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा आज होगी
देश के 5 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुदुचेरी में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इन पांचों राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल 15 जून 2026 तक खत्म हो जाएगा। इसलिए 15 जून से पहले चुनाव प्रक्रिया संपन्न करानी है। इसके लिए आज 15 मार्च दिन रविवार को शाम 4 बजे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेंगे।
Election Commission Press Confrence : भारतीय चुनाव आयोग ( ECI) रविवार को चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया. पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं. पश्चिम बंगाल में 2 चरणों में 23 और 29 अप्रैल को मतदान होगा. इसके अलावा तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. वहीं, असम, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान होंगे.चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश के वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी.
चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में नामांकन, मतदान और मतगणना का कार्यक्रम जारी किया.
पिछली बार तमिलनाडु, केरल और पुदुचेरी में विधानसभा चुनाव एक ही चरण में हुए थे. असम में पिछली बार विधानसभा चुनाव 3 चरणों में हुए थे. वहीं पश्चिम बंगाल में साल 8 चरणों में चुनाव हुए थे.
बता दें, चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश की विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून 2026 के बीच खत्म हो रहा है. पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई, तमिलनाडु विधानसभा का कार्यकाल 10 मई, असम विधानसभा का कार्यकाल 20 मई, केरल विधानसभा का कार्यकाल 23 मई और पुदुचेरी विधानसभा का कार्यकाल 15 जून को खत्म होगा.
संबंधित खबरें
नौसेना के लिए 53,866 करोड़ रुपये की डील, राजनाथ बोले-5 करोड़ रोजगार के मौके
27 mins agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 hr agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 hrs agoपूर्व CJI वाईके सभरवाल के बेटों की बढ़ीं मुश्किलें, आयकर विभाग कसेगा शिकंजा
2 hrs ago'न्याय और अन्याय…', कोर्ट में लंबित मामलों पर CJI सूर्यकात ने कही बड़ी बात
5 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं की डेटशीट कब आएगी? बोर्ड ने पेपर पैटर्न को लेकर दिया अपडेट
5 hrs agoLIVE: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री नेहरू की याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज
6 hrs agoमुरासु चक्रवात के चलते आज स्कूल-कॉलेज बंद, आंध्र में भी भारी बारिश का अलर्ट
7 hrs agoछात्रा पर हमला करने वाले सिरफिरे का एनकाउंटर, इलेक्ट्रिक आरी से काटा था गला
7 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines