EaseMyTrip CEO Nishant Pitti: ईजमाईट्रिप के सीईओ निशांत पिट्टी ने केरल कांग्रेस की पोस्ट का एक्स पर जवाब दिया है। मालदीव में होटल और फ्लाइट रिजर्वेशन बुकिंग रोकने के कंपनी के फैसले पर हाल में विवाद हुआ था। अब पिट्टी ने कहा है कि उनका बुकिंग बहिष्कार करने का फैसला दीर्घकालिक प्रतिबद्धता के साथ काफी कठोर था। देशहित में उनका रवैया नहीं बदलेगा। उन्होंने एक्स पर लिखा कि प्रिय कांग्रेस, आपकी चिंता के लिए धन्यवाद। 8 जनवरी से उन्होंने अब तक मालदीव बुकिंग रोक दी है। 16 से 26 मई के बीच कुछ बुकिंग आई थी, जो रिजेक्ट कर दी गईं। पिट्टी ने राष्ट्रवादी दृष्टिकोण पर जोर देकर कहा कि वे लोग 16 साल से लगातार बिना किसी निवेश के काम कर रहे हैं। पैसा तो आता-जाता रहेगा, लेकिन कुछ भी स्थायी नहीं है।
यह भी पढ़ें:हिट एंड रन की डरावनी तस्वीर सीसीटीवी में कैद, सड़क किनारे चल रहे पूरे परिवार को उड़ाया
पिट्टी ने कहा कि आपका यह कहना काफी सही है। लेकिन हमारी कंपनी का राष्ट्रवादी दृष्टिकोण कभी बदलने वाला नहीं है। हम लोग यहां पर टिकने आए हैं, अभी हमारा मालदीव जाना आसान नहीं है। गौरतलब है कि केरल कांग्रेस ने ईजमाईट्रिप पर सवाल उठाए थे। जिसमें पीएम मोदी के समर्थन में मालदीव से पहले बुकिंग प्लेटफॉर्म हटाने का फैसला लेना और बाद में बुकिंग शुरू करने को लेकर टिप्पणी की गई थी। कांग्रेस ने पोस्ट में लिखा था कि आपने मालदीव को गंतव्य से हटाकर राष्ट्रवादी कदम उठाया था। अब चुपचाप फिर से बुकिंग कर रहे हैं। हमें नहीं पता कि ये सब क्या हो रहा है? क्या पैसा पीएम से भी जरूरी है? पैसा आएगा और जाएगा, पीएम मोदी भी!
बहिष्कार अभी जारी, कुछ होगा तो बताएंगे
इसके साथ ही एक स्क्रीनशॉट भी साथ में था, जिसमें बुकिंग होने का हवाला दिया गया था। जिसके बाद पिट्टी ने स्पष्ट किया कि बहिष्कार अभी जारी है। अगर भविष्य में कोई बदलाव होगा, तो इसकी औपचारिक घोषणा भी की जाएगी। गौरतलब है कि जनवरी में ईजमाईट्रिप ने परिचालन रोकने की बात कही थी, जब पीएम मोदी पर मालदीव के 3 मंत्रियों ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे का इन लोगों ने विरोध किया था। बताया जाता है कि बहिष्कार के कारण मालदीव में 240,000 वार्षिक बुकिंग प्रभावित हुईं। पिट्टी ने कहा कि उन लोगों को बहिष्कार के बाद भी 40 फीसदी तक अधिक बुकिंग मिली हैं।
संबंधित खबरें
वोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
4 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
4 hrs agoखतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
5 hrs ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
7 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
8 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
10 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
10 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
10 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
11 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines