हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

7 मिनट में भूकंप के 2 झटके; देखें डराने वाला वीडियो; जम्मू कश्मीर में धरती हिलती देख कांपे लोग

Earthquake Video Viral: जम्मू कश्मीर में आज सुबह भूकंप के 2 झटकों से धरती हिल गई। भूकंप आने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जिन्हें देखकर रूह कांप जाएगी। इससे पहले भूकंप से जापान और रूस का हाल दुनिया देख चुकी है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Earthquake

Earthquake Tremors Video Viral: जम्मू-कश्मीर की धरती आज भूकंप के झटकों से दहल गई। सुबह-सुबह अचानक धरती हिलती देखकर लोगों का सिर घूम गया। आज सुबह 7 बजे के करीब एक के बाद एक 2 बार भूकंप के झटके सहकर लोगों में दहशत फैल गई। करीब एक घंटा लोग अपने घरों के बाहर बैठे रहे। कुछ लोग उठ चुके थे, वहीं कुछ लोग अभी नींद के आगोश में थे, लेकिन भूकंप के झटके लगने से उनकी नींद खुल गई। वे तुरंत अपने बच्चों को लेकर जान बचाने को घरों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन भूकंप के झटकों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर एक बार तो किसी की भी रूह कांप जाएगी।

 

7 मिनट में 2 बार आया भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार, जम्मू कश्मीर के बारामूला और पुंछ में आज भूकंप के झटके लगे। बारामूला में सुबह 6 बजकर 45 मिनट पर भूकंप आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल में 4.9 मापी गई। वहीं इस भूकंप का केंद्र बारामूला से 74 किलोमीटर दूर जमीन के नीचे रहा। दूसरी बार भूकंप के झटके 6 बजकर 52 मिनट पर लगे। इसका केंद्र बारामूला से 74 किलोमीटर दूर जमीन के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में थी। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई। बता दें कि पुंछ, बारामूला के अलावा कुपवाड़ा तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

विज्ञापन

 

बारामूला में पहले भी लगे थे भूकंप के झटके

बता दें कि गत 12 जुलाई 2024 को भी बारामूला में भूकंप आया था। दोपहर के करीब 12 बजकर 26 मिनट पर लोगों ने झटके महसूस किए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई थी और इस भूकंप का केंद्र धरती से 10 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप का केंद्र 34.32 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.41 डिग्री पूर्वी देशांतर में था। बीते दिन जापान के टोक्यो में और परसो रूस में भूकंप के झटकों से दोनों देशों के लोग दहशत में हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola