हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Earthquake: 20 दिन में चौथी बार भूकंप के झटके, फिर हिला दिल्ली-एनसीआर

विज्ञापन
earthquake news

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को 2.5 तीव्रता का मामूली भूकंप आया। भूकंप ​​रात करीब 9.30 बजे दिल्ली से 8 किमी पश्चिम में आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि भूकंप की गहराई जमीन से 5 किमी नीचे थी। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है। कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश के मंडी में 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके झटके दिल्ली-एनसीआर में महसूस किए गए थे।

9, 12 और 16 नवंबर को आ चुका है भूकंप

ये 20 दिनों में चौथा भूकंप है। सबसे पहले 9 नवंबर को देश के उत्तर में जोरदार झटके महसूस किए गए थे। इन झटकों से दिल्ली-एनसीआर थर्रा उठा था। तब तीव्रता 6.3 थी और इसका केंद्र नेपाल था। इसके बाद 12 नवंबर को फिर झटके महसूस किए गए। हिमाचल प्रदेश का मंडी इसका केंद्र रहा।

और पढ़िए – Earthquake: भूकंप के झटकों से थर्राया लखनऊ, 5.2 रही तीव्रता

30 से 40 घंटे तक महसूस किए गए थे झटके

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 रही। पंजाब में भी इसके झटके महसूस किए गए। इसके बाद 16 नवंबर को फिर भूकंप ने हिलाया। जैसे ही लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए वह घरों व ऑफिसों से बाहर निकलने लगे। करीब 30 से 40 सेकंड तक यह भूकंप के झटके महसूस किए गए। यूपी-उत्तराखंड के कई जिलों में यह झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई थी। भूकंप का केंद्र नेपाल का शिलॉन्ग बताया गया।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें