Earthquake Tremors in Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में आज भूकंप के झटके लगे। भूकंप इतना जोरदार था कि झटके दिल्ली-NCR तक महसूस किए गए। भारत समेत पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में धरती के नीचे 255 किलोमीटर की गहराई में मिला है। भूकंप करीब साढ़े 11 बजे आया। हालांकि भूकंप के किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन जम्मू कश्मीर के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं राजधानी दिल्ली में कहीं-कहीं भूकंप के झटके महसूस हुए और लोग अपने घरों-ऑफिसों से बाहर निकल आए। जम्मू कश्मीर में अब से पहले 3 बार भूकंप के झटके लग चुके हैं।
8 दिन पहले 3 बार जम्मू कश्मीर में आया था भूकंप
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के झटके दिल्ली, जम्मू कश्मीर, पाकिस्तान के इस्लामाबाद, पेशावर, रावलपिंडी, सरगोधा, फैसलाबाद, पंजाब प्रांत, खैबर पख्तूनख्वा में भी भूकंप के झटके लगे हैं। बता दें कि जम्मू कश्मीर में 8 दिन पहले भी भूकंप के झटके लगे थे। 2 दिन में 3 बार धरती भूकंप से हिली थी। 20 अगस्त की सुबह 7 मिनट के अंदर 2 बार भूकंप आया। सुबह के 6:45 बजे 4.9 की तीव्रता वाला भूकंप आया। इसके 7 मिनट बाद 6:52 बजे 4.8 की तीव्रता वाला भूकंप आया। इसके बाद 21 अगस्त की रात करीब 10 से सवा 10 बजे के बाद 3.6 की तीव्रता वाला भूकंप आया। इन तीनों भूकंप का केंद्र बिंदु बारामूला में मिला। भूकंप के झटके पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भी महसूस किए गए और वहां इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 मापी गई थी।
दुनिया के 2 और देश भूकंप के झटकों से दहले
बता दें कि बीते दिन दुनिया के 2 और देश भूकंप के झटकों से दहले थे। यूरोप और अमेरिकी महाद्वीप में भूकंप आया था। अमेरिका के अल साल्वाडोर देश में 6.1 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके लगे। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट के अनुसार, साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायिब बुकेले ने अपने X हैंडल पर लिखा कि ला लिबर्टाड के पश्चिमी क्षेत्र में समुद्र में 60 किलोमीटर की गहराई में भूकंप का केंद्र मिला। 4.1 और 4.5 की तीव्रता वाले भूकंप के 2 झटके ग्वाटेमाला में भी महसूस किए गए। इसके अलावा यूरोपीय महाद्वीप यूनान (ग्रीस) के क्रेते शहर में भी 5.2 की तीव्रता वाला भूकंप आया, जिससे लोगें में दहशत फैल गई। एथेंस जियोडायनामिक इंस्टीट्यूट के अनुसार, क्रेते और गावडोस द्वीप के बीच आए भूकंप की गहराई धरती के नीचे 11.6 किलोमीटर दूर मिली।
संबंधित खबरें
अरब सागर में भारतीय नौसेना ने लुटेरों से छुड़ाए जहाज समेत 20 क्रू मेंबर्स
1 hr agoगोकर्ण बीच पर बड़ा हादसा, लहरों में बह गए बेंगलुरु के 3 टेक कर्मचारी
1 hr ago120 KMPH की हवा, भारी बारिश... अर्नब के बाद चक्रवात 'मुरासु' का विकराल रूप
1 hr agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
3 hrs ago'आप विदेशी मदद से PM बने', राहुल का PM मोदी पर पलटवार, खुली बहस की चुनौती
5 hrs agoओडिशा में किसानों पर दोहरी मार, अर्नब के बाद मुरासु साइक्लोन का खतरा
6 hrs ago'हवाई सफर मत करें', प्लेन के किराये में भारी बढ़ोतरी पर SC की दो टूक
9 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
9 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
9 hrs agoक्या स्टिंग ऑपरेशन करना भारत में है कानूनी, क्या कहता है सुप्रीम कोर्ट?
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines