हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

लेह में भूकंप के झटकों से मचा हड़कंप, रिक्टर स्केल पर 5.5 रही तीव्रता, अफरा-तफरी में घरों से बाहर निकले लोग

भूकंप से धरती आज सुबह फिर हिल गई. आज भूकंप भारत में आया और लेह में जोरदार झटके लगे. हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में दहशत फैली है.

विज्ञापन
भूकंप के तेज झटके लगने से लोगों में दहशत फैली हुई है.

लद्दाख के लेह शहर की धरती आज भूकंप के जोरदार झटकों से कांप गई. भूकंप के झटके इतनी तेजी से लगे की लोगों में हड़कंप मच गया. अफरा-तफरी में वे अपने घरों से बाहर दौड़े आए और खुले आसमान के नीचे बैठ गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई है. हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में डर और दहशत का माहौल है. भूकंप आज सुबह करीब 6 बजकर 5 मिनट पर आया, जब लोग नींद के आगोश में थे. भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला है.

बीती रात जम्मू-कश्मीर में आया था भूकंप

बता दें कि बीते दिन रात करीब 11 बजकर 27 मिनट पर जम्मू-कश्मीर में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 थी. झटके इतने तेज लगे कि लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए थे. वहीं भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हुंदुकुश क्षेत्र था और धरती के नीचे काफी गहराई में था. इस भूकंप कंपन पाकिस्तान में भी महसूस किया गया था.

चट्टानों के शहर लेह में क्यों आते हैं भूकंप?

बता दें कि लेह और पूरा हिमालयी इलाका भूकंप के संवदेनशील इलाकों की सूची में आते हैं. यहां भारतीय टेक्टॉनिक प्लेट और यूरेशियन प्लेट की फॉल्ट लाइन है, जो जब आपस में टकराती हैं या दोनों का एक दूसरे पर दबाव पड़ता है तो ऊर्जा इकट्ठी होती है, जो मात्रा ज्यादा होने पर रिलीज होती है और तरंगें भूकंप के रूप में धरती तक पहुंचती हैं.

विज्ञापन

भूकंप की 4.5 से ज्यादा तीव्रता खतरनाक

बता दें कि 4 से 6 की तीव्रता वाले भूकंप नुकसानदायक साबित हो सकते हैं, जो घरों और इमारतों को गिरा सकते हैं. वहीं 6 से ज्यादा की तीव्रता के भूकंप विनाशकारी साबित हो सकते हैं और अकसर सुनामी का कारण बनते हैं. यह भूकंप एक पूरे शहर को मलबे में तब्दील कर सकते हैं. 3 या इससे नीचे के भूकंप सिर्फ कंपन पैदा करते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola