भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत, जान बचाने को दौड़े घर से बाहर, रिक्टर स्केल पर 4.9 तीव्रता

Earthquake in Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में आज सुबह करीब पौने 7 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। पुंछ और बारामूला शहरों मे भूकंप के झटके लगे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई।

Earthquake Tremors

भूकंप के झटके लगते ही लोग इधर उधर भागने लगे।

Earthquake in Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में आज सुबह करीब पौने 7 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। पुंछ और बारामूला शहरों मे भूकंप के झटके लगे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई। पुंछ इलाके में भूकंप आया और इसका केंद्र बिंदु बारामूला से 5 किलोमीटर दूर धरती के नीचे बताया जा रहा है।

वहीं लोगों का कहना है कि भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि उनकी नींद खुल गई। वे तुरंत अपने बच्चों को लेकर घर से बाहर भागे। दरवाजे, खिड़कियां, बर्तन, पंखे सब हिलने लगे। बता दें कि भूकंप से अभी तक किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस और बचाव टीमें रेस्क्यू में जुटी हैं।

5.1 तीव्रता के भूकंप से हिला टोक्यो

बता दें कि भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया पिछले कई दिन से भूकंप के झटकों से हिल रही है। बीते दिन जापान के टोक्यो में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.1 रही। भूकंप के झटके सेंट्रल टोक्यो तक लगे और स्थानीय समय के अनुसार सोमवार की रात 12.50 बजे भूकंप आया था। इस भूकंप का केंद्र बिंदु धरती के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई में मिला। हालांकि सुनामी की चेतावनी जारी नहीं हुई थी और किसी तरह के जान माल का नुकसान भी नहीं हुआ था, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल जरूर बना हुआ है।

रूस में भूकंप से फटा ज्वालामुखी

बता दें कि इससे पहले 18 अगस्त को रूस में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई थी। रूस में आए इस भूकंप के कारण शिवेलुच ज्वालामुखी फट गया था, जिसे लावा और काले धुएं का गुबार उठा। यह ज्वालामुखी समुद्र तल से 8 किलोमीटर की ऊंचाई पर है। हालांकि भूकंप और ज्वालामुखी से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन पूरे देश में दहशत का माहौल बना हुआ है, क्योंकि इतनी ज्यादा तीव्रता का भूकंप आना और उससे ज्वालामुखी का फटना किसी खतरे की चेतावनी हो सकता है। रूस सरकार ने लोगों को सतर्क रहने को कहा है और बचाव टीमों को भी अलर्ट मोड पर रखा है। किसी भी खतरे से निपटने के लिए तैयार रहने के आदेश हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ