Earthquake Tremors in Nanded of Maharashtra: आज महाराष्ट्र में भूकंप के झटकों से दहशत फैली हुई है। आज सुबह करीब 7 बजे अचानक धरती हिलने लगी तो लोगों में अफरा तफरी मच गई। भूकंप नांदेड़ में आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, नांदेड़ जिले के हदगांव शहर के गांव सावरगांव में भूकंप आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.8 रही। भूकंप का केंद्र 19.38 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.46 डिग्री पूर्वी देशांतर धरती के नीचे 5 किलोमीटर की गहराई में मिला है। हालांकि किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। पिछले कई दिनों से धरती पर चल रही उथल पुथल के चलते लोगों को अलर्ट रहने के निर्देश पहले से ही मिले हुए हैं।
बीते दिन मध्य प्रदेश में आया था भूकंप
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में भूकंप आया था। रविवार देर रात भूकंप के झटकों से अचानक धरती हिली तो लोगों में अफरा तफरी मच गई, हालांकि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.6 रही, लेकिन झटके लगने से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। इस भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 5 किलोमीटर की गहराई में मिला था। हालांकि इस भूकंप किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन सिवनी के आस-पास ज्यादा झटके लगने लोग कई घंटे घरों से बाहर रहे।
इंडोनेशिया में भी लगे थे भूकंप के झटके
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीते दिन सुबह करीब 5 बजे इंडोनेशिया में भी भूकंप के झटके लगे थे। इंडोनेशिया के मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी (Geophysics Agency) ने इसकी पुष्टि की। रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को देश के पूर्वी उत्तर मालुकु प्रांत में भूकंप आया और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र दक्षिण हलमहेरा रीजेंसी से 7 किलोमीटर दूर उत्तर दिया में समुद्र के अंदर 11 किलोमीटर की गहराई में मिला था। हालांकि इतनी तीव्रता वाले भूकंप से सुनामी आने की चेतावनी नहीं मिली, लेकिन समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठीं। बता दें कि इंडोनेशिया के लिए भूकंप इसलिए खतरनाक है, क्योंकि यह 120 से ज्यादा ज्वालामुखियों का देश है, जो एक्टिव हैं।
संबंधित खबरें
ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट में नाम कटा, तो फॉर्म-6 भरकर दोबारा जुड़वा लें - EC
1 hr ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
1 hr agoआर्मी और नेवी चीफ अब साउथ ब्लॉक के दफ्तर में क्यों नहीं बैठेंगे?
3 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
5 hrs agoप्रलय मिसाइल का सफल परीक्षण, 500 km मारक क्षमता; दुश्मन के लिए बड़ी चुनौती
5 hrs agoइंजीनियरिंग कॉलेज का पानी पीने से 54 छात्र बीमार, टंकी में गिरा था मरा बंदर
7 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
7 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
7 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
7 hrs agoनौकरी की तलाश में रूस गया युवक युद्ध क्षेत्र में फंसा
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines