Earthquake Tremors Occured in Nepal: आज शनिवार की सुबह धरती एक बार फिर भूकंप के झटकों से दहल गई। आज भूकंप भारत से सटे देश नेपाल में आया। सुबह करीब 4 बजे भूकंप के जोरदार झटके लगे। इतना भयानक भूकंप आया कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.8 मापी गई।
नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी (NCS) और यूनाइटेड स्टेट्स ज्योलॉजिकल सर्वे (USGS) ने नेपाल में भूकंप आने की पुष्टि की। साथ ही जानकारी दी कि इस भूकंप का केंद्र जुम्ला जिले में धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में था। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जाल माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन भूकंप के झटके सहने के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। क्योंकि अब से पहले साल 2023 में नेपाल में ही आए भूकंप ने 70 से ज्यादा लोगों की जान ले ली थी।
जिम्बाब्वे में भी आया था भूकंप
भूकंप (Earthquake) बीते दिन शुक्रवार 20 दिसंबर को ज़िम्बाब्वे (Zimbabwe) में भी आया था। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई। यह भूकंप करीबा (Kariba) से 22 किलोमीटर साउथर्न साउथईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार भूकंप के झटके दोपहर 12 बजकर 41 मिनट पर आया, जिसकी पुष्टि यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey–USGS) ने भी की थी। इस भूकंप से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन लोग अपने घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर बैठ गए थे।
वानुआतु में आया था जोरदार भूकंप
बता दें कि 2 दिन पहले प्रशांत महासागर में बसे देश वानुआतु में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.3 मापी गई थी। वानुआतु प्रशांत महासागर के बीचों-बीच बसा 80 द्वीपों वाला देश है। इस भूकंप से 14 लोगों की मौत हुई थी और साढ़े 3 लाख लोगों को 3 लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए। क्योंकि उनके घर बुरी तरह ध्वस्त हो गए। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रेंच, न्यूजीलैंड की एंबेसी के ऑफिसों को भी इस भूकंप से काफी नुकसान पहुंचा। भूकंप के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हुए, जिन्हें देखकर किसी का भी दिल दहल जाए।
संबंधित खबरें
'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
1 hr agoफ्रांस-भारत में प्रोटेस्ट के बीच लिंक होने का दावा, BJP ने कांग्रेस को घेरा
2 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद सबने माना ब्रह्मोस का लोहा, CEO ने बताई मिसाइल की ताकत
2 hrs agoदिल्ली-NCR में कब-कौन तय करता है Grap, कैसे और कौन-सा फेज होगा लागू?
3 hrs agoवेनेजुएला-रूस ऑयल, ट्रेड डील... रुबियो के दौरे से भारत को क्या मिल सकता है?
4 hrs agoघोषित हुए सीए इंटर सितंबर परीक्षा के नतीजे, चेक करें मेरिट लिस्ट
4 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
5 hrs agoसोनिया गांधी का इंस्टाग्राम डेब्यू, पहले ही पोस्ट पर आए लाखों व्यूज
6 hrs agoकम नहीं हुईं आशुतोष रांका-सौरव दास की मुश्किलें, अब क्राइम ब्रांच ने बुलाया
6 hrs ago'मैं ट्रैवल एजेंट थोड़ी हूं...', राहुल की विदेश यात्रा के सवाल पर शशि थरूर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines