---विज्ञापन---

3 देशों में भूकंप से दहशत फैली; झटके लगते ही घरों से बाहर दौड़े लोग, रिक्टर स्केल पर 4 से 5 तीव्रता

Earthquake Tremors: भारत में आज फिर भूकंप आया। अफगानिस्तान और पेरु में भी आज सुबह लोगों ने भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए। हालांकि किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में दहशत फैली हुई है।

---विज्ञापन---

Earthquake Tremors: धरती आज फिर भूकंप के झटकों से दहल गई। 3 देशों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इनकी तीव्रता 4 से 5 के बीच मापी गई। वहीं झटके इतने जोरदार तरीके से लगे कि लोग अपने घरों से बाहर दौड़े आए। कई घंटे उन्होंने परिजनों संग सड़कों पर बिताए।

लोगों ने मीडिया कर्मियों ने भूकंप महसूस करने का अनुभव भी शेयर किया। भूकंप विज्ञान केंद्रों ने भूकंप आने की पुष्टि की। आज सुबह भूकंप भारत, अफगानिस्तान और पेरु में आया। हालांकि तीनों देशों में भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल है। भूकंप विज्ञान केंद्र ने लोगों को अलर्ट रहने की सलाह दी है।

---विज्ञापन---

 

भारत के मणिपुर राज्य में आया भूकंप

आज सुबह करीब पौने 5 बजे भारत में भूकंप के झटके मणिपुर राज्य में लगे। राज्य के बिष्णुपुर जिले में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने यह जानकारी दी। वहीं पुलिस ने बताया कि भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है, भूकंप का केन्द्र मणिपुर के बिष्णुपुर क्षेत्र में 24.64 डिग्री उत्तरी अक्षांश तथा 93.83 डिग्री पूर्वी देशांतर पर 10 किलोमीटर की गहराई में मिला।

---विज्ञापन---

 

पेरु में करीब 5 की तीव्रता का भूकंप आया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत के अलावा पेरू (Peru) देश में भी आज सुबह भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई। पेरू में यह भूकंप पल्का (Palca) से 57 किलोमीटर ईस्टर्न नॉर्थ ईस्ट इलाके में आया, जिसका केंद्र धरती के नीचे 164.9 किलोमीटर गहराई में मिला। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey-USGS) ने पेरू में आज आए भूकंप की पुष्टि की।

---विज्ञापन---

अफगानिस्तान के पहाड़ी इलाके में भूकंप आया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, भारत-पेरु के अलावा अफगानिस्तान में भी भूकंप आया। आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे अफ़गानिस्तान के पहाड़ी इलाके बदख्शां क्षेत्र में भूकंप के झटके लगे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) ने भूकंप की पुष्टि की। भूकंप का केंद्र बदख्शां क्षेत्र में अक्षांश 36.32 एन और देशांतर 71.37 ई में मिला। इस सप्ताह की शुरुआत में 2 बार भूकंप आ चुका है। पिछले महीने इस क्षेत्र में 10 से ज्यादा भूकंप आए थे।

First published on: Nov 22, 2024 12:00 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola