Earthquake Tremors in Jammu Kashmir: देश की धरती आज सुबह फिर भूकंप के झटकों से हिल गई। आज सुबह करीब सवा 6 बजे जम्मू कश्मीर मे डोडा, चिनाबा घाटी और असम के कुछ जिलों में भूकंप के जोरदार झटके लगे। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, डोडा जिले में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4 रही। चिनाब घाटी में 4.3 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके लगे, जिसका केंद्र डोडा जिले के गुंडोह क्षेत्र में था। असम के गुवाहाटी जिले में 4.6 की तीव्रता वाला भूकंप आया। हालांकि दोनों राज्यों में जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन जोरदार झटके लगने से लोग दहशत में हैं। भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 15 किलोमीटर की गहराई में अक्षांश 32.95 डिग्री उत्तर और देशांतर 75.83 डिग्री पूर्व में मिला है।
शनिवार को हिमाचल प्रदेश में आया भूकंप
बता दें कि शनिवार को दोपहर के करीब साढ़े 3 बजे हिमाचल प्रदेश की धरती भूकंप के झटकों से डोल गई। शिमला जिले में रिक्टर स्केल पर 3 की तीव्रता वाला भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (National Center for Seismology) के अनुसार, शिमला में आया भूकंप काफी हल्का था और इसका केंद्र धरती के नीचे करीब 5 किलोमीटर की गहराई में 31.21 डिग्री उत्तर और 77.87 डिग्री पूर्व में मिला। इस भूकंप से किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन इस झटके को आगामी खतरे की आहट माना जा रहा है।
न्यूजीलैंड में भी लगे थे भूकंप के झटके
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस साल की शुरुआत से ही दुनिया भूकंप के झटके झेल रही है। 1 जनवरी को जापान (Japan) में और 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में भूकंप ने भीषण तबाही मचाई थी। ताजा अपडेट के अनुसार, शनिवार 12 अक्टूबर को
न्यूज़ीलैंड (New Zealand) के केर्माडेक आइलैंड्स (Kermadec Islands) पर भूकंप आया था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 रही थी। न्यूजीलैंड की जियोफिजिक्स एजेंसी के अनुसार, यह भूकंप दक्षिण दिशा से आया था और सुबह करीब साढ़े 6 बजे देश की धरती को हिलाया। इस भूकंप का केंद्र धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला।
संबंधित खबरें
कोर्ट जा रहे राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराई, कई कार्यकर्ता जख्मी
5 mins ago'AI से दबना नहीं, बेहतर इस्तेमाल करना है', CMD अनुराधा प्रसाद का इंटरव्यू
44 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
47 mins ago115 डॉलर के पार पहुंचा कच्चा तेल, भारत पर बढ़ेगा 18 हजार करोड़ का बोझ
2 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
3 hrs agoLIVE: आज LPG डिस्ट्रीब्यूटर्स का विरोध प्रदर्शन, CBD ग्राउंड में देंगे धरना
3 hrs agoआज 26 अक्टूबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? चेक करें पूरी लिस्ट
3 hrs ago'बाप भी जाएगा में अपमानजनक कुछ नहीं', कांग्रेस ने किया खरगे का बचाव
4 hrs ago'बाप भी जाएगा' बयान पर खरगे के खिलाफ शिकायत, आज BJP का देशव्यापी प्रदर्शन
4 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines