Earthquake Tremors in India: भूकंप के झटकों से आज भारत की धरती दहल गई। आज 3 राज्यों में भूकंप आया। जोरदार झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। सुबह करीब साढ़े 7 बजे भूकंप आने से लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। तीनों राज्यों में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई। भूकंप तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में आया। छत्तीसगढ़ से सटे राज्यों मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, उड़ीसा, झारखंड और उत्तर प्रदेश में भूकंप का कंपन महसूस हुआ।
हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन दिन की शुरुआत कर चुके लोगों को भूकंप के इतने झटके इतने जोरदार तरीके से लगे कि वे घरों से बाहर निकल आए। लोगों घरों के दरवाले और खिड़कियां हिलती हुई देखी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने भूकंप की पुष्टि की और देशवासियों को अलर्ट रहने की सलाह भी दी। खबर है कि जहां-जहां भूकंप के झटके लगे हैं, वहां-वहां प्रशासन के अधिकारी और पुलिस जान माल के नुकसान की पुष्टि कर रहे हैं।
5 से ज्यादा की तीव्रता रही भूकंप की
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे तेलंगाना के मुलुग जिले में भूकंप आया। तेलंगाना से 200 किलोमीटर दूर हैदराबाद में भी भूकंप के झटके लगे। तेलंगाना के अलावा छत्तीसगढ़ में भी भूकंप आया। दोनों राज्यों में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई। छत्तीसगढ़ के बीजापुर, सुकमा और जगदलपुर में भूकंप का कंपन महसूस हुआ। बीजापुर में चारों ब्लॉक में भूकंप के झटके लगे। भूकंप का असर बस्तर संभाग के कई इलाकों में भी देखा गया।
24 घंटे में 3 देशों में आ चुका भूकंप
बता दें कि आज 4 दिसंबर की सुबह भूकंप भारत में आया। इससे पहले पिछले 24 घंटे में दुनिया के 3 और देशों में भूकंप आ चुका है। आज सुबह ही नॉर्थ फिलीपींस में भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 मापी गई। इससे पहले अफ्रीका के साउथवेस्ट (Southwest Of Africa) में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई थी। इससे पहले गुआम देश में भूकंप के झटके लगे थे, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 मापी गई थी। भूकंप के असर से फिलीपींस में इमारतों और घरों को नुकसान पहुंचा। बाकी दोनों देशों में भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं मिली।
संबंधित खबरें
केरल को 'जंतर-मंतर' बनाने CJP के प्रोटेस्ट में पहुंचे अभिजीत दीपके
43 mins ago'इस बार भी वीर जवानों के साथ...', दिवाली पर PM मोदी का संदेश
3 hrs ago'इंदिरा पर दबाव था , सिर्फ संजय नहीं जिम्मेदार', इमरजेंसी पर बोलीं सोनिया
5 hrs agoक्या है क्राइम-अपराध में अंतर? बिहार CM ने विवादित बयान देकर छेड़ी बहस
5 hrs agoअमेरिका की उस जमीन पर बस रहे हजारों भारतीय, जहां कभी हुआ था नरसंहार
6 hrs agoफारूक-उमर अब्दुल्ला ने नाराज विधायकों को मनाया, कैबिनेट बदलाव पर क्या हुआ?
8 hrs ago'BJP-RSS से कांग्रेस का समझौता...', पढ़ें सोनिया गांधी का बड़ा बयान
8 hrs agoगैंगस्टर हैरी बॉक्सर अमेरिका में गिरफ्तार; रोहित शेट्टी के घर कराई फायरिंग
8 hrs ago'मोदी जी, बताइए- देश की टंकी में क्या भरा जा रहा है?' E20 पर बोले राहुल
9 hrs agoCJP के अभिजीत दीपके का आज छोटी दिवाली पर कोच्चि में जंतर-मंतर जैसा प्रदर्शन
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines