Earthquake in Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.8 दर्ज की गई। वहीं जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र पाकिस्तान का डेरा गाजी खान क्षेत्र था। पाकिस्तान के इस्लामाबाद और लाहौर में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। दिल्ली-एनसीआर के अलावा जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा में भी कंपन महसूस किया गया। फिलहाल किसी भी प्रकार के जान माल के हानि की सूचना नहीं है। झटके काफी हल्के थे इसलिए क्षति की संभावना नहीं है।
दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके लगते ही ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग बाहर निकल आए। वहीं ऑफिसों में भी लोग निकलकर सड़कों पर आ गए। हालांकि बहुत से लोगों को भूकंप के झटके महसूस नहीं हुए। बता दें कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और नेपाल जैसे पड़ोसी राज्यों में भूकंप आने पर भारत के कई राज्य भी इसकी चपेट में आते हैं।
ये भी पढ़ेंः शिमला में मस्जिद विवाद पर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ी, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
धरती के अंदर सात टेक्टोनिक प्लेट्स होती हैं। ये प्लेट्स लगातार घूमती रहती हैं। जब ये आपस में टकरा जाती हैं और रगड़ती हैं। तब जमीन हिलने लगती है। इसे ही भूकंप कहते हैं। भूकंप को रिक्टर मैग्नीट्यूड स्केल पर मापा जाता है। उसकी तीव्रता को उसके केंद्र यानी एपिसेंटर से मापा जाता है।
ये भी पढ़ेंः शिमला में मस्जिद पर क्यों मचा है बवाल? हिंदू संगठनों का आज प्रदर्शन, जानें पूरा मामला
संबंधित खबरें
PM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
1 hr agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
2 hrs agoINDIA ब्लॉक के 1 नवंबर के महारैली प्लान पर BJP का पलटवार, बुलाई बैठक
3 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
3 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
4 hrs ago140KM भयानक स्पीड वाला चक्रवाती तूफान मचाएगा तबाही, बचाव की कैसी है तैयारी?
4 hrs ago'1 नवंबर को दिल्ली चलो और देश बचाओ', राहुल गांधी की देशवासियों से खास अपील
5 hrs agoPM ने तीर्थ यात्रा से की 'मन की बात' की तुलना, खेती में सुधार पर दिया जोर
7 hrs ago'दुश्मन के ठिकाने पहुंच से दूर नहीं', IAF प्रमुख की पाकिस्तान को चेतावनी
7 hrs ago'देशद्रोही, दुर्भाग्यपूर्ण', फारूक अब्दुल्ला की टिप्पणी पर क्या बोली BJP?
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines