Earthquake Tremors in Bihar: दिल्ली-NCR से लेकर बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड तक भूकंप के झटके लगे हैं। सुबह करीब 6:38 के करीब भूकंप आया, जिसका केंद्र नेपाल में मिला। बिहार के पटना, मुंगेर, अररिया, वैशाली, नवादा, भोजपुर, आरा, मधुबनी, सीतामढ़ी, मोतिहारी, मुजफ़्फ़रपुर, सुपौल, पूर्णिया में लोगों ने करीब 30 सेकंड तक झटके महसूस किए।
उत्तर प्रदेश के लखनऊ से लेकर लखीमपुर खीरी तक, नोएडा से लेकर गाजियाबाद तक भूकंप का असर दिखा। भूकंप इतना जोरदार था कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप से अभी तक किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।हालांकि भूकंप का झटका बहुत तेज नही रहा, लेकिन भूकंप का झटका महसूस करते ही लोग घर से बाहर निकले।अब लोगों को डर सताने लगा है कि भारत-नेपाल सीमा होने से पूर्वी चंपारण जिले में भी भूकंप आने का डर सता रहा है।
बिहार में कितनी तीव्रता का भूकंप आया?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.3 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र तिब्बत और चीन के बीच बसा शिगतसे में 10 किलोमीटर की गहराई में बताया जा रहा है। नेपाल से सटे तिब्बत में 6.8 की तीव्रता वाले झटके लगे। इन दोनों देशों के अलावा बांग्लादेश, भारत, भूटान और चीन में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए।
खबरें हैं कि भूकंप के झटके लगने से लोग काफी डरे हुए हैं। जैसे ही उन्होंने पंखे-दरवाजे हिलते देखे, वे अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप तब आया, जब ज्यादातर लोग नींद के आगोश में थे। बिहार में जितनी तीव्रता का भूकंप आया है, इससे घरों की दीवारें दरक सकती थीं, लेकिन अभी तक इस भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
बीती रात ईरान और तिब्बत में आया था भूकंप
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल से दुनियाभर में भूकंप के झटके लगातार लग रहे हैं। भारत में भी हर महीने भूकंप आया। बीती रात भी भारत में भूकंप आया था। मणिपुर जिले में 3.6 की तीव्रता वाले भूकंप के झटके लगे थे। भारत के अलावा ईरान में भी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई थी। ईरान के साथ ही तिब्बत में भी भूकंप आया था। झटकों की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.9 मापी गई। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं आई है, लेकिन लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।
संबंधित खबरें
खतरे में J&K की अब्दुल्ला सरकार, NC के 25 विधायकों ने दिया अल्टीमेटम
28 mins ago'लचकती कमर, टेढ़ी गर्दन...' श्रीकृष्ण पर बयान देकर बुरे फंसे बाबा बागेश्वर!
2 hrs agoमहादेव सट्टेबाजी ऐप के मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर को ओमान से वापस लाई CBI
3 hrs ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
5 hrs agoINDIA गठबंधन की रैली में क्या बोले खड़गे, तेजस्वी और फारूक अब्दुल्ला?
5 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
6 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
6 hrs ago'ज्ञानेश कुमार हटेंगे और जेल जाएंगे', रामलीला मैदान में गरजे राहुल गांधी
6 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को लेकर अमित शाह बोले, 'पीड़ितों के जख्मों पर नमक'
6 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines