भूकंप के झटकों से दहशत फैली, मणिपुर और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में आया 5.6 तीव्रता का Earthquake

Earthquake Tremors News: आज पूर्वोत्तर भारत भूकंप के झटकों से हिल गया। 5 से ज्यादा की तीव्रता वाला भूकंप आया है, जिससे अभी तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Earthquake Tremors | Earthquake News

रविवार की सुबह भारत और इंडोनेशिया की धरती भूकंप के झटकों से हिल गई।

Earthquake in Manipur Assasm: भूकंप के जोरदार झटकों से आज देश की धरती हिल गई। आज दोपहर को मणिपुर, असम समेत पूर्वोत्तर राज्यों में 5.6 की तीव्रता का भूकंप आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 मापी गई। इस भूकंप का केंद्र मणिपुर में इंफाल के पास धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला।

विज्ञापन

हालांकि भूकंप से किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है, लेकिन लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) और जर्मनी के रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र मणिपुर के चोंगदान से 29 किलोमीटर था। म्यांमार में भी भूकंप के झटके महसूस हुए।

विज्ञापन

आज सुबह म्यांमार में आया था भूकंप

बता दें कि इससे पहले आज सुबह म्यांमार में भी भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 रही थी। इस भूकंप का केंद्र म्यांमार में 32 किलोमीटर दूर धरती के नीचे 10 किलोमीटर की गहराई में मिला था। अचानक आए भूकंप से लोग इतने डर गए थे कि वे अपने घरों से बाहर निकल आए।

विज्ञापन

पिछले 2 महीने में दिल्ली-NCR, हरियाणा, फरीदाबाद, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, तिब्बत, बिहार, नेपाल में भूकंप आ चुका है। पिछले साल 2024 में पूरा साल दुनियाभर के देशों में भूकंप आया। धरती लगातार भूकंप के झटकों हिलती रही। भूकंप ने इस साल की शुरुआत में तिब्बत में भीषण तबाही मचाई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ