Earthquake in Meghalaya: भारत के उत्तर पूर्वी राज्य मेघायल (Earthquake in Meghalaya) में सोमवार को देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, सोमवार शाम 6:15 बजे मेघालय में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 तीव्रता मापी गई है। बताया गया है कि भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल और असम के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए हैं।
अभी नुकसान की कोई सूचना नहीं
जानकारी के मुताबिक भारत के पर्वतीय राज्यों में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। बताया गया है कि भूकंप का केंद्र मेघालय में नार्थ गारो पहाड़ में करीब 10 किमी अंदर था। हालांकि अभी तक इस भूकंप से किसी भी नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। एक रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि उत्तर पूर्व के राज्य मेघालय, असम, मणिपुर और मिजोरम में हाल के दिनों में कई बार भूकंप आ चुका है। इससे यहां के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
24 घंटे में दूसरा भूकंप, पहले हिला था हरियाणा
24 घंटे में भूकंप की ये दूसरी घटना है। इससे पहले हरियाणा के रोहतक जिले में भी रविवार देर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रोहतक में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.6 मापी गई थी। यहां भी भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा में भूकंप का केंद्र रोहतक से करीब सात किमी दूर खेड़ी गांव में जमीन से 5 किमी नीचे बताया गया है।
संबंधित खबरें
SIR: 13.39 करोड़ नाम बाहर, वो कौन लोग है जिनके नाम कटे, क्या विशेष अभियान के बाद बदलेंगे आंकड़े?
5 hrs ago'वोटिंग का अधिकार छीनना सही नहीं…' SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट के जज भुइंया का बड़ा बयान
7 hrs agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
8 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, CJI सूर्यकांत की बेंच करेगी याचिकाओं पर सुनवाई
9 hrs agoकौन हैं एक्ट्रेस कोयल मल्लिक? जो ममता बनर्जी की थीं करीबी, अब BJP ने राज्यसभा से दिया टिकट
12 hrs ago'शेख हसीना के प्रत्यर्पण की नो डेडलाइन', बांग्लादेश की मांग पर भारत ने साफ किया रुख, जानें क्या बोले उच्चायुक्त?
16 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
18 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार की बढ़ी मुश्किलें, केरलम सरकार के 20 साल पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला?
19 hrs agoभूकंप के झटकों से इंडोनेशिया में दहशत, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता, म्यांमार और भारत में भी महसूस हुआ कंपन
20 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar: जंतर मंतर पर हुए आज के प्रदर्शन में दिल्ली पुलिस के करीब 15 जवान घायल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines