मेघालय में भूकंप; पश्चिम बंगाल से असम तक कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.2 रही तीव्रता
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Earthquake in Meghalaya: भारत के उत्तर पूर्वी राज्य मेघायल (Earthquake in Meghalaya) में सोमवार को देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, सोमवार शाम 6:15 बजे मेघालय में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.2 तीव्रता मापी गई है। बताया गया है कि भूकंप के झटके पश्चिम बंगाल और असम के कुछ हिस्सों में महसूस किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक भारत के पर्वतीय राज्यों में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। बताया गया है कि भूकंप का केंद्र मेघालय में नार्थ गारो पहाड़ में करीब 10 किमी अंदर था। हालांकि अभी तक इस भूकंप से किसी भी नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। एक रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि उत्तर पूर्व के राज्य मेघालय, असम, मणिपुर और मिजोरम में हाल के दिनों में कई बार भूकंप आ चुका है। इससे यहां के लोगों की चिंता बढ़ गई है।
Earthquake of Magnitude:5.2, Occurred on 02-10-2023, 18:15:18 IST, Lat: 25.90 & Long: 90.57, Depth: 10 Km ,Location: North Garo Hills, Meghalaya, India for more information Download the BhooKamp App https://t.co/OOYb9TY59k @ndmaindia @Indiametdept @KirenRijiju @Dr_Mishra1966 pic.twitter.com/gBJzjucszl
— National Center for Seismology (@NCS_Earthquake) October 2, 2023
24 घंटे में भूकंप की ये दूसरी घटना है। इससे पहले हरियाणा के रोहतक जिले में भी रविवार देर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, रोहतक में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.6 मापी गई थी। यहां भी भूकंप से किसी भी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा में भूकंप का केंद्र रोहतक से करीब सात किमी दूर खेड़ी गांव में जमीन से 5 किमी नीचे बताया गया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: